नर्स कर रही थी मोबाइल पर बात! टेप काटने की जगह काट दी नवजात की ऊंगली, फिर जो हुआ…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2025

nurs-with-child

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। बताया जा रहा है कि एक नर्स की गलती से एक नवजात शिशु की उंगली ही कट गई। यह घटना 24 मई को घटी, जब वेल्लोर के अस्पताल में मल्लिपालयम निवासी विमलराज ने अपनी गर्भवती पत्नी निवेथा को भर्ती कराया था। कुछ ही घंटों बाद निवेथा ने एक बेटे को जन्म दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे के शरीर में शुगर की मात्रा कम थी, इसलिए उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान जब एक नर्स ग्लूकोज के सुई की जगह बदल रही थी, तब उसने टेप काटने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया और गलती से नवजात की उंगली ही काट दी। आरोप है कि इस दौरान नर्स मोबाइल पर बात कर रही थी और पूरी तरह लापरवाह थी।

मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची

See also  झारखंड विधानसभा Live: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, प्रदीप यादव ने की भारत रत्न देने की मांग, जयराम महतो ने की पारसनाथ पर मूर्ति लगाने की मांग

पीड़ित पिता विमलराज ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक बच्चे से मिलने तक नहीं दिया गया। उनका कहना है कि यह सीधी-सीधी लापरवाही और अनदेखी है, जिसकी भारी कीमत उनके बच्चे को चुकानी पड़ी।

घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चे को तुरंत बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के स्टैनली अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वेल्लोर की जिलाधिकारी सुब्बुलक्ष्मी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा, “अगर यह साबित हो गया कि नर्स फोन पर बात कर रही थी, तो उसे सबसे सख्त सजा दी जाएगी। वैसे भी उस प्रक्रिया में कैंची की जरूरत ही नहीं थी, इसे हाथ से किया जा सकता था।”

250 लोगों ने रात में थाना पर कर दिया हमला, पुलिस वालों से मारपीट पर रांची में बवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now