विनय चौबे ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, ACB के रिमांड के खिलाफ दायर की याचिका

विनय चौबे ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, ACB के रिमांड के खिलाफ दायर की याचिका

रांचीः शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विनय चौबे ने एसीबी कोर्ट के दो दिनों के रिमांड पर दिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। चौबे ने याचिका दायर कर रिमांड पर दिए जाने को चुनौती दी है।

IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह सस्पेंड, शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई
याचिका में कहा गया है कि एसीबी ने जिस प्राथमिकी दर्ज की उसी दिन उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया। इसके बाद एसीबी ने कोर्ट में रिमांड में लेने क आवेदन दिया। एसीबी के इस आवेदन का विरोध किया गया। एसीबी ने पूछताछ के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया था इसके बाद उन्हें रिमांड पर लेने की जरूरत नहीं थी। प्राथमिकी दर्ज करने के दिन ही कोर्ट में पेश किए जाने से यह प्रतीत होता है कि एसीबी की पूछताछ पूरी हो गयी थी। ऐसे में उन्हें रिमांड पर लेने का आदेश देना उचित नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now