नीतीश के सुशासन में पटना चल रही है दिन दहाड़े गोलियां…. तेजस्वी यादव और कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

patna firing

पटनाः क्या बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरेआम गोलियां चला कर फरार हो जा रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है । पटना में  फायरिंग की दो घटनाएं हुई हैं वो भी दिन दहाड़े । नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फायरिंग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं । 

तेजस्वी यादव ने दो दिनों के अंदर दो वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें पटना के दो व्यस्तम इलाकों में सरेआम फायरिंग कर भागते हुए अपराधी नजर आ रहे है । सोमवार को तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “मंत्री आवास से चंद कदम दूर राजधानी पटना में दिनदहाड़े काली स्कॉर्पियो से अपराधी उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करते है। अपराधियों से चंद कदम पीछे 𝐀𝐃𝐆 (𝐋𝐚𝐰 & 𝐎𝐫𝐝𝐞𝐫) की गाड़ी है फिर भी 𝟑 दिन बाद अपराधी नहीं पकड़े गए है। इससे अधिक ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रमाण और क्या मिलेगा?”

 

बिना नंबर प्लेट वाले स्कॉर्पियो से उतर कर गोली चलाने के मामले में कहा जा रहा है कि थार और स्कॉर्पियो ड्राइवर के बीच में बकझक हुई थी जिसके बाद ये गोली चली। पुलिस इस मामले में बिना नंबर प्लेट वाले स्कॉर्पियों वाले की तलाश कर रही है।  बोरिंग रोड चौराहे पर फायरिंग वाले में कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now