- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Covid-19 से जंग के लिए झारखंड तैयार, केंद्र के निर्देश का इंतजार- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2025

इरफान अंसारी

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची के सदर अस्पताल में कोविड संक्रमण की आशंका को लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें सभी जिलों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ गहन मंथन किया गया। देश में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृद्धि और नए वेरिएंट्स NB.1.8.1 एवं LF.7 की पहचान के मद्देनज़र यह बैठक बुलाई गई।

बैठक के उपरांत डॉ. अंसारी ने स्पष्ट कहा, “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। मैं स्वयं स्थिति की सतत निगरानी कर रहा हूं। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।”

बेंगलुरु में कोविड से एक वरिष्ठ नागरिक की मृत्यु की पुष्टि होते ही डॉ. अंसारी ने झारखंड में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड जांच केंद्र तुरंत स्थापित किए जाएं। पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कर समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

See also  धनबाद के शहीद प्रज्ञानंद की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

डॉ. अंसारी ने जानकारी दी कि झारखंड के रांची में भी एक कोविड मामला सामने आया है जिसमें मरीज की उम्र अधिक है और पहले से स्वास्थ्य समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “यह संक्रमण विशेष रूप से उम्रदराज और सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को प्रभावित कर रहा है, इसलिए सावधानी आवश्यक है।”

राज्य के सभी सिविल सर्जनों को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट्स को तत्काल चालू किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपात स्थिति का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती के चलते डॉक्टरों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को उनके सेवा भाव के लिए विशेष धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को सरकार सम्मानित करेगी।

See also  भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप, 11 टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार को दिए, इत्तेफाक या सुनियोजित लूट?

इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस का इंतजार कर रही है, और जैसे ही निर्देश मिलेंगे, त्वरित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि फिलहाल कोई औपचारिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन नागरिकों को सजग रहने और अफवाहों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now