By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: कौन है माओवादियों का महासचिव बसवराज ? LTTE से ली थी ट्रेनिंग, डेढ़ करोड़ का था इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | कौन है माओवादियों का महासचिव बसवराज ? LTTE से ली थी ट्रेनिंग, डेढ़ करोड़ का था इनाम

कौन है माओवादियों का महासचिव बसवराज ? LTTE से ली थी ट्रेनिंग, डेढ़ करोड़ का था इनाम

livedainik
May 21, 2025 2:33 PM
By livedainik
9 months ago
Share
कौन है माओवादियों का महासचिव बसवराज ? LTTE से ली थी ट्रेनिंग, डेढ़ करोड़ का था इनाम
SHARE

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे  सबसे बड़े अभियान में सुरक्षाबलों को सबसे बड़ी सफलता मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि माओवादियों का महासचिव बसवराजू मारा गया है ।  जी हां जिस बसवराजू की सिर्फ एक तस्वीर अभी सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद है उसे मार गिराना माओवादियों के आतंक के खात्मे की ओर सबसे बड़ा इशारा है । आखिर कौन है बसवराजू और पिछलेै चार दशकों से इस खतरनाक नक्सली को पुलिस किस तरह ढूंढने में नाकाम रही हम आपको बता रहे हैं  ।

Contents
  • कौन है  बसवराज
  • बसवराज ने बीटेक तक पढ़ाई की
  • 1987 में LTTE से ली ट्रेनिंग 
  • बसवराज 2004 में बना था महासचिव
  • 1980 में आखिरी बार दिखा था
  • छत्तीसगढ़ में सैकड़ों हत्या में शामिल
  • बसवराज ने माओवादियों को और हिंसक बनाया
  • कड़ी सुरक्षा में रहता था बसवराज

कौन है  बसवराज

नंबाला केशव राव, जिन्हें बसवराजू के नाम से जाना जाता है, प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के नए महासचिव था।  1970 के दशक से नक्सलवादी आंदोलन से जुड़ा था ।भारत के सबसे वांछित माओवादी नेताओं में शामिल 64 वर्षीय बसवराजू के पास एके-47 होने की जानकारी 2011 की खुफिया ब्यूरो (IB) रिपोर्ट में दी गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बसवराजू की सूचना देने पर डेढ़ करोड़ का इनाम रखा था। इसके अलावा छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों ने भी उनके खिलाफ इनाम घोषित है ।

बसवराज ने बीटेक तक पढ़ाई की

बसवराजू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मंडलम-कोटबोम्मली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जियन्नापेटा गांव का रहने वाला था।। बसवराजू ने क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वारंगल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की थी । उनके अन्य नामों में गंगन्ना, प्रकाश, कृष्णा, विजय, दरपु नरसिम्हा रेड्डी और नरसिम्हा शामिल हैं। बताया जाता है कि उन्होंने 1970 के दशक के अंत में अपने गांव छोड़ दिया था और वहां कोई संपत्ति उनके नाम पर दर्ज नहीं है। छत्तीसगढ़ में पार्टी की नौवीं कांग्रेस के दौरान माओवादियों की एक सभा की एक पुरानी तस्वीर से ही उनकी पहचान बनी हुई है ।

- Advertisement -
LD-advertisement

1987 में LTTE से ली ट्रेनिंग 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से चार वर्ष पूर्व बसवराजू और श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे के बीच संबध बन गए थे । बताया जाता है कि लिट्टे ने बसवराजू को संगठन तैयार करने, आईईडी बनाने और एंबुस लगाने की तकनीक सिखाई थी । लिट्टे के आतंकियों ने उस वक्त के मध्यप्रदेश के जंगलों में इसे ट्रेनिंग दी थी।

- Advertisement -
royal-soler-new

बसवराज 2004 में बना था महासचिव

गौरतबल है कि 2004 में सीपीआई (माओवादी) के गठन के बाद पहली बार नेतृत्व में बदलाव हुआ और नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज को संगठन का नया महासचिव नियुक्त किया गया। यह प्रस्ताव संगठन के संस्थापक महासचिव मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति ने पोलित ब्यूरो की बैठक में रखा था। 10 नवंबर 2018 को सीपीआई (माओवादी) ने इस बदलाव की घोषणा की थी।

1980 में आखिरी बार दिखा था

बसवराज संगठन की केंद्रीय समिति के संस्थापक सदस्य रहा था और महासचिव बनने से पहले वह सेंट्रल मिलिट्री कमिशन (CMC) के प्रमुख थे, जो संगठन की सशस्त्र शाखा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) की गतिविधियों का संचालन करता है। विस्फोटकों और गुरिल्ला रणनीति के विशेषज्ञ बसवराज दो दशकों से भूमिगत हैं। उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 1980 में श्रीकाकुलम में दर्ज की गई थी, जब वे छात्र संगठनों के बीच झड़प के दौरान गिरफ्तार हुए थे।

छत्तीसगढ़ में सैकड़ों हत्या में शामिल

2019 में ही माओवादी हिंसा में 107 लोगों की जान गई, जबकि 2018 में यह आंकड़ा 412 था। बसवराज के नेतृत्व में सीपीआई (माओवादी) ने आईईडी का इस्तेमाल कर अधिक आक्रामकता और योजनाबद्ध हमलों को अंजाम दिया। 23 सितंबर 2018 को उन्होंने आंध्र प्रदेश के दो टीडीपी नेताओं की हत्या कराई, जबकि 9 अप्रैल 2019 को छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक भीमा मंडावी और उनके सुरक्षाकर्मियों की आईईडी ब्लास्ट में हत्या का षड्यंत्र रचा।

बसवराज ने माओवादियों को और हिंसक बनाया

बसवराज के नेतृत्व में पार्टी और अधिक हिंसक व चालाक हो गई है। 2010 में दंतेवाड़ा में 76 सुरक्षाकर्मियों की मौत और 2013 के जीरम घाटी हमले (27 लोग मारे गए) जैसे कई बड़े हमलों की योजना उन्होंने ही बनाई थी।बसवराज की अगली योजना PLGA को मजबूत करने और माओवादी कैडर में बड़े पैमाने पर भर्ती की है। गणपति की तुलना में बसवराज अधिक सैन्य रणनीतिक सोच रखता था और  इंजीनियरिंग की पढ़ाई का भी फायदा मिलता रहा  ।

कड़ी सुरक्षा में रहता था बसवराज

बसवराजू की सुरक्षा व्यवस्था बहुत पुख्ता होती थी । बताया जा रहा है कि छह लेयर की सुरक्षा घेरे में रहता था बसवराजू  । कई दशकों से बववराजू ने हजारों नक्सलियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी । बसवराजू के बारे में बताया जाता है कि उसने संगठन को चलाने में जिस तरह से दिमाग का इस्तेमाल किया उसके आगे पुलिस और खुफिया एजेंसियां हमेशा मात खाती रही है ।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article naxal opration छत्तीसगढ़ में 28 नक्सलियों को किया गया ढेर, 7 दिनों में 59 माओवादियों को मार गिराया गया; कुख्यात बसवराजू भी मारा गया
Next Article पटना का घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, निगरानी ने 50 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट पटना का घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, निगरानी ने 50 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका का आईफोन बचाने 6 फीट नाले में कूदा प्रेमी, तलाश के बाद ही निकला बाहर
  • पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस हिरासत में हो रही हैं पूछताछ
  • चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
  • सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग
  • IT Rules 2026: डीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया के लिए नए सख्त नियम लागू
  • रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहा पर्व में होंगे मुख्य अतिथि, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति ने रांची आकर दिया आमंत्रण
  • सचिन तेंदुलकर ने परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, अर्जुन-सानिया की शादी के लिए दिया निमंत्रण

You Might Also Like

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका का आईफोन बचाने 6 फीट नाले में कूदा प्रेमी, तलाश के बाद ही निकला बाहर

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका का आईफोन बचाने 6 फीट नाले में कूदा प्रेमी, तलाश के बाद ही निकला बाहर

7 hours ago
पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस ने हिरासत में हो रही हैं पूछताछ

पटना में 32 लाख कैश के साथ दो युवक पकड़े गए, पुलिस हिरासत में हो रही हैं पूछताछ

7 hours ago
चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

7 hours ago
सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

7 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?