- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना एयरपोर्ट पर यात्री मोहम्मद राशिद के बैग से मिले कारतूस, हैदराबाद के रास्ते जा रहा था मस्कट

पटना एयरपोर्ट पर यात्री मोहम्मद राशिद के बैग से मिले कारतूस, हैदराबाद के रास्ते जा रहा था मस्कट

पटनाः जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पटना में यात्री मोहम्मद राशिद अख्तर के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पटना से हैदराबाद जा रहे विमान में चेकिंग के दौरान यात्री के पास कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया।

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन
बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट पर जब बैग को स्कैनर में डाला गया तो इंडिगो के सीनियर एक्जीक्यूटिव को शक हुआ। इसके बाद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो जिंदा कारतूस मिला। अपने बैग में कारतूस मिलने पर यात्री ने अनभिज्ञता जताई। उसने कहा कि उसे जानकारी नहीं है कि उसके बैग में कहां से कारतूस आये।

गला रेता, फिर एलपीजी पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी, पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या
इसके बाद मोहम्मद राशिद अख्तर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। वो पटना से हैदराबाद और वहां से मस्कट जा रहा था। मस्कट के एक निजी कंपनी में वो मजदूरी करता है। पटना एयरपोर्ट थाना पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।

See also  रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक पुरूष और महिला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी बधाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now