रांची में कार सीखने के दौरान नाबालिग ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत, शिक्षिका जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2025

खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी और ट्रक में टक्कर, 7 बच्चों समेत 10 की मौत

रांचीः राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित डिस्टीलरी पुल के पास 14 साल के नाबालिग ने सड़क पर जा रहे दो लोगों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई और एक शिक्षका घायल हो गयी। घायल हुई प्रीति डीएवी नंदराज में शिक्षिका है।

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बताया कि वो घर से कार सीखने के लिए निकला था। इसी दौरान गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होने से इसकी चपेट में दो लोग आ गये। मृतक प्रदीप किसी काम से पैदल घर से निकले थे और शिक्षिका भी पैदल ही स्कूल जा रही थी।कार तेज रफ्तार में थी। ऐसे में नाबालिग उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और दोनों को धक्का लग गया। मौके पर ही प्रदीप और प्रीति गिरकर घायल हो गये। इसके बाद नाबालिग ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।यहां सुबह लगभग 8 बजे इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक प्रदीप मिंज मूल रूप से सिमडेगा जिला के कुरूदेग के रहने वाले थे।

See also  11वीं JPSC मेन्स परीक्षा का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका की खाजिर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now