एनकांउटर से पहले आतंकी को समझाती रही मां, बेटा सरेंडर कर दे, मुठभेड़ से पहले आमिर का VIDEO आया सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2025

एनकांउटर से पहले आतंकी को समझाती रही मां, बेटा सरेंडर कर दे, मुठभेड़ से पहले आमिर का VIDEO आया सामने

डेस्कः गुरूवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस मुठभेड़ के बाद आमिर वानी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मां के साथ बात कर रहा है।

जम्मू कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सेना के जवानों ने जैश के 3 आतंकवादियों को किया ढेर
एनकाउंटर में मारे गये आमिर का जो वीडियो सामने आया है उसमें आमिर अपने परिवार के लोगों से बात कर रहा है। वीडियो में आमिर वानी की मां उससे वापस आने की गुजारिश करती हुई भी नजर आती है, लेकिन उसने मां की बात मानने से इनकार कर दिया। मां के साथ वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी मां उसे लोकल भाषा में कह रही हैं कि “बेटा सरेंडर कर दो” लेकिन वह मां की एक नहीं सुनता है,और सेना पर फायरिंग करता है। आखिरकार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया। वीडियो कॉल पर बात करने वक्त आमिर की मां उससे कहती हैं- ‘सरेंडर कर दो.’ जवाब में आमिर कहता है- ‘फौज को आगे आने दो फिर देखता हूं.’

See also  ऑस्कर में गूंजी झारखंड की रेप पीड़िता और उसके पिता के संघर्ष की कहानी, To kill A Tiger नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now