दिल्ली में केजरीवाल के साथ मिले सरयू राय,  झारखंड में  सियासी हलचल शुरू

रांची। झारखंड के कद्दावर नेता और हाल ही में बने थर्ड फ्रंट के संरक्षक सह निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद झारखंड में सियासी हलचल शुरू हो गयी और अटकलों का बाजार गर्म हैं।
सरयू राय ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे पर उनकी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंट हो गयी। वे दोनों रोड शो के लिए आमृतसर जा रहे थे। सरयू राय ने बताया कि मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर बात हुई पुरानी स्मृतियां ताजा हुई। अगली बार दिल्ली आने पर अरविंद केजरीवाल ने औपचारिक भेंट के लिए कहा हैं।
इससे पहले सरयू राय ने दो दिन पहले झारखंड में थर्ड फ्रंट के गठन की घोषणा की थी और अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ सरयू राय की बैठक और ट्वीट से कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। दरअसल, आप झारखंड में भी अपना पैर पसारना चाहती है। सरयू राय की इस मीटिंग से झारखंड में भी सियासी हलचल तेज होने के आसार बनने लगे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now