- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मछली खिलाने बुलाकर गलत काम; महिला किराएदार ने 80 साल के मकान मालिक को मार डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2025

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बोकारोः झारखंड के बोकारो जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग मकान मालिक को उसकी ही महिला किराएदार ने कथित तौर पर मसाला पीसने वाले पत्थर से हमला कर के हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने महिला किराएदार के साथ छेड़छाड़ की। इससे नाराज महिला ने पीसने वाले पत्थर से मकान मालिक के सिर पर वार किया। इससे मकान मालिक की मौत हो गई।

यह घटना 11 मई को बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी में हुई। मकान मालिक कालिका राय ने किराएदार रूना देवी को मछली खिलाने के बहाने अपने घर पर बुलाया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गारी ने संवाददाताओं को बताया कि मकान मालिक कालिका राय ने महिला से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी तो पीड़िता ने उसके सिर पर पीसने वाले पत्थर से वार किया।

स्मार्ट मीटर लगाना पड़ा भारी, रांची में 800 घरों की काट दी गई बिजली, उपभोक्ता परेशान

See also  शोरूम में चोरी के संदेह पर ट्रक से बांधकर दो युवकों को पिटाई

इस हमले में मकान मालिक कालिका राय की मौत हो गई। एसपी ने कहा कि 11 मई को जब इस हत्याकांड के बारे में जानकारी मिली, तो तुरंत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच में पता चला कि कालिका राय किराए का भुगतान नहीं करने के कारण रूना देवी को परेशान कर रहा था।

रूना देवी के साथ लगातार छेड़छाड़ हो रही थी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी वारदात की पड़ताल की। फोरेंसिक साक्ष्य से मौत के कारण की पुष्टि होने के बाद आरोपी रूना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि वह वारदात की जांच कर रही है। आरोपी रूना देवी ने जिस पत्थर से मकानमालिक की हत्या की उसका इस्तेमाल आमतौर पर घर पर मसाला पीसने में किया जाता है।

झारखंड के 12 जिले लू की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now