आज रात 8 बजे PM मोदी देश को करेंगे संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर कह सकते है बड़ी बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2025

प्रधामंत्री मोदी से मिलने से पहले कराना होगा ये टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी मुलाकात

डेस्कः पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान और पीओके में चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बीच सीजफायर के बाद देश को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने जा रहे है। सोमवार रात आठ बजे वो देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर वो स्थिति स्पष्ट कर सकते है।पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने मधुबनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आतंकवादियों को कल्पना से भी अलग सजा मिलेगी और आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दूंगा। ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान के साथ सीजफायर और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इसकी घोषणा के बाद लगातार सवाल उठ रहे थे। प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान सभी स्थितियों को स्पष्ट करेंगे।

Live Uudate: ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस, IC-184,पुलवामा अटैक में शामिल आतंकी समेत 100 से अधिक टेररिस्ट हुए ढेर

See also  मणिपुर में प्रथम मुख्यमंत्री के घर पर रॉकेट बम से हमला, बुजुर्ग की मौत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहली बार संबोधन हो रहा है। पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम को लेकर उठ रहे सवाल के बीच प्रधामंत्री अपनी बातें रखेंगे। पिछले दो दिनों से डीजीएमओ की ओर से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर कितना सफल रहा और पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को कैसे नष्ट किया गया। डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन ने जानकारी दी कि पाकिस्तान के 11 एयरबेस को भारत की सेना ने तबाह किया और आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया।

अब विदेश सचिव विक्रम मिस्री पर टूट पड़ी ट्रोल आर्मी! बेटी और परिवार लिख रहे हैं अनाप-शनाप, IAS एसोसिशन ने की निंदा

एके भारती ने इस दौरान कहा कि हमारे सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं और भविष्य में जरूरत पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा कि हमने जो फोटो दिखाए हैं उनसे जाहिर होता है कि तुर्की के ड्रोन हों, या फिर कहीं और के भी ड्रोन हों, हमारे काउंटर ट्रोन सिस्टम पूरी तरह से सक्षम हैं। साथ ही ड्रोन को काउंटर करने की जो हमारी स्वदेशी टेक्नोलॉजी है, उसने दिखा दिया है, हम किसी भी तकनीकी को काउंटर कर सकते हैं, आपने तस्वीरों में हश्र देख भी लिया होगा।

See also  पीएम मोदी के मौन व्रत पर विपक्ष की चाहत मीडिया भी रहे मौन, नहीं दिखाए प्रसारण नहीं तो अंतिम चरण के प्रसारण पर पड़ सकता है असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now