- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पति के 2 दोस्तों ने होटल में बंधक बनाकर बारी-बारी किया रेप, ब्लैकमेल कर 6 महीने करते रहे यौन शोषण

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

बरेलीः यूपी के बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर पति के दो दोस्तों ने महिला के साथ छह माह तक रेप करते रहे। आखिर में दरिंदों से परेशान महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। महिला की ओर से घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है।

पति से चल रही अनबन के चलते एक महिला अपने मायके में रह रही थी। उसके पति के दो दोस्त उसके पास आए और उसका समझौता कराने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे एक होटल के कमरे में बंधक बनाकर बारी-बारी से रेप कर उसकी वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगे।

पाकिस्तान से लड़ने जा रहे सैनिकों से ट्रेन में ₹150 की वसूली! TTI पर रेलवे ने लिया ऐक्शन

बरेली के नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की एक युवती का विवाह बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के एक युवक के साथ हुआ था। एक साल पूर्व पति से हुए विवाद के बाद युवती अपने मायके में ही रह रही है। महिला का आरोप है कि इसी बीच बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के कमुआ कला गांव निवासी उसके पति का दोस्त और ग्राम पल्ली म्यूढी थाना भुता क्षेत्र निवासी दोस्त के साथी ने उससे सम्पर्क कर कहा कि वह उन दोनों का समझौता करा देंगे।

See also  लातेहार में उग्रवादियों का तांडव, सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या, कई वाहनों में लगाई आग

आरोप है कि आठ नवम्बर 2024 को वह दोनों उसके मायके आए और उसे गांव के बाहर बुलाकर अपने साथ बरेली के एक होटल में ले गए। जहां उन दोनों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगे। जिससे परेशान होकर उसने अपने पति से मिलकर उसे इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को महिला की ओर से घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है।

4 दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में भारी तबाही, भारत का पलड़ा भारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now