पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने संघर्ष विराम को बताया ऐतिहासिक जीत, चीन के पढ़े कसीदे और मस्जिद पर हमले का लगाया झूठा आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

Shehbaz Sharif

डेस्कः संघर्षविराम के ऐलान और सीजफायर तोड़ने के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इसे पाकिस्तान की जीत करार दिया है । पाकिस्तान के नाम अपने संबोधन में शाहबाज शरीफ ने कहा कि भारत के खिलाफ उनकी यह जीत है ।

मस्जिदों पर हमले हुए

शरीफ ने आरोप लगाया कि बीते दिनों पाकिस्तान पर ड्रोन हमले किए गए हैं, जिनमें मस्जिदों को निशाना बनाया गया और कई निर्दोष लोगों की जान गई। उन्होंने इन हमलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

ऐतिहासिक जीत बताया

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तान ने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए “ऐतिहासिक जीत” हासिल की है। उन्होंने सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों को एक-एक कर धन्यवाद दिया और विपक्षी दलों को भी इस कठिन समय में समर्थन देने के लिए सराहा।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू से आज ED करेगी पूछताछ, जमीन और अवैध खनन मामले में जारी किया है समन

ट्रंप की जमकर तारीफ की

शरीफ ने कहा, “पूरा पाकिस्तानी राष्ट्र सफल हुआ है। हमने जीत हासिल की है। यह हमारी जीत है।”उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम समझौता “सबके हित में” किया गया है और पाकिस्तान इस पर “सकारात्मक रुख” रखता है। अपने संबोधन में शरीफ ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी विशेष रूप से आभार जताया, जिनकी मदद से संघर्ष विराम संभव हुआ। उन्होंने कहा, “ट्रंप हमारे लिए बहुत अच्छे रहे हैं।”

चीन की तारीफ मेें पढ़े कसीदे

इसके साथ ही शरीफ ने सऊदी अरब, तुर्की, क़तर और ब्रिटेन की भी भूमिका की सराहना की।विशेष रूप से चीन का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने उसे “बहुत प्यारा और विश्वसनीय मित्र” बताया। उन्होंने कहा, “जब भी पाकिस्तान को ज़रूरत पड़ी, चीन हमारे साथ खड़ा रहा है। इसके लिए मैं दिल से उन्हें धन्यवाद देता हूं।” अपने भाषण के अंत में शरीफ ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पानी बंटवारे, कश्मीर और अन्य विवादित मुद्दों का भी समाधान होगा।”

See also  योगेंद्र साव पुलिस कार्रवाई के डर से हो गए धरना स्थल से गायब, माइंस बंद करने और मारपीट मामले में पूर्व मंत्री के 5 गिरफ्तार

जाहिर है पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के साथ बड़ा धोखा किया है । एक तरफ संघर्ष विराम का एलान किया और फिर इसे अपने जीत की तरह पेश करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगले । अब शाहबाज शरीफ के बयान पर भारत की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now