जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है, जहां से ड्रोन लॉन्च किए जा रहे थे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच वायुसेना का बयान, राहुल ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी

डेस्कःजम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है, जहां से ड्रोन लॉन्च किए जा रहे थे.शुक्रवार को पाकिस्तान ने फिर से भारत के अलग अलग शहरों में ड्रोन अटैक की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है.

 

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा

वहींराजौरी में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में एक सरकारी अधिकारी की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया, "राजौरी से दिल दहला देने वाली खबर आई है. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया. कल तक वे उपमुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा कर रहे थे और मेरे द्वारा आयोजित ऑनलाइन बैठक में भी शामिल हुए थे. आज उनके आवास पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हुई, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा शहीद हो गए. इस दुखद क्षति पर मेरे पास शब्द नहीं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

GqjSmlAbcAI3XsC

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के लिए तैयार है रांची, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now