दिल्ली में खुले बलूचिस्तान का दूतावास, UN दे देश को मान्यता; जंग के बीच आजाद हुआ बलूचिस्तान!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2025

Balochistan

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रसिद्ध बलूच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का ऐलान किया है और भारत सरकार से नई दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति मांगी है। मीर यार बलूच को बलूच लोगों के अधिकारों की वकालत के लिए जाना जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्टों के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान में शांति रक्षक बल भेजने और पाकिस्तान की सेना को क्षेत्र छोड़ने का आग्रह किया।

यह बयान तब आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों ने गंभीर रूप ले लिया है। 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा। भारत ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने गुरुवार को ड्रोन्स, मिसाइलों और भारी तोपखाने से भारतीय सैन्य और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर तनाव को और बढ़ा दिया।

See also  नहीं चलेगी अंचल अधिकारियों की मनमानी, मंत्री दीपक बिरुआ बेवजह रिजेक्शन पर सख्त

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, सेना ने 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए- VIDEO

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को मार गिराया साथ ही पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) को भी तबाह कर दिया।

इस बीच मीर यार बलूच ने दावा किया कि बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया, जहां 100 से अधिक गैस कुएं स्थित हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमने अपनी स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के पतन की घड़ी निकट है।

उरी और रजौली में भारी गोलीबारी,LOC पर धमाके की आवाज, हालात का जायज लेने जम्मू गये CM उमर अब्दुल्ला

हम भारत से अनुरोध करते हैं कि बलूचिस्तान को नई दिल्ली में अपना आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए।” उन्होंने आगे लिखा, “हम संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि वे ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की स्वतंत्रता को मान्यता दें और सभी सदस्य देशों की बैठक बुलाकर समर्थन दें।”

See also  महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम, दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद पटना-हाजीपुर मार्ग पर फंसी हजारों गाड़ियां

बलूच ने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तुरंत बलूचिस्तान भेजे और पाकिस्तान की सेना को वहां से हटने के आदेश दे। उनका कहन था, “पाकिस्तान की सेनाएं, अर्धसैनिक बल, पुलिस, आईएसआई, और प्रशासन में कार्यरत सभी गैर-बलूच अधिकारी तुरंत बलूचिस्तान छोड़ें।” बलूचिस्तान की नई सरकार के लिए उन्होंने कहा, “स्वतंत्र बलूचिस्तान की नई सरकार का गठन शीघ्र। कैबिनेट में बलूच महिलाओं की भागीदारी हमारे राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ऐ नापाकिस्तान, अगर तुम्हारे पास सेना है तो हमारे पास भी बलूच सेना है। बलूच स्वतंत्रता सेनानियों का हमला जारी है।” इससे पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को उड़ाया जाता दिखाया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि इसमें पाकिस्तान के 14 सैनिक मारे गए।

लाहौर, पेशावर से लेकर कराची तक… भारत के प्रहार से दहला गया पाकिस्‍तान, पाक में हाहाकार

See also  बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now