भारत ने घर में घुसकर मारा, शुक्र करो फौज पर हमला नहीं किया, पाकिस्तानी नागरिक ने सरकार और सेना की खोल दी पोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

भारत ने घर में घुसकर मारा, शुक्र करो फौज पर हमला नहीं किया, पाकिस्तानी नागरिक ने सरकार और सेना की खोल दी पोल

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना के इस कार्रवाई के बाद पूरा पाकिस्तान हिला हुआ है वहां की सरकार और सेना का मनोबल गिर चुका है। इसका असर वहां के नागरिकों पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक नागरिक का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तान की सरकार और सेना की पोल खोल रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, एयरपोर्ट को किया गया बंद
पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम पर सवाल उठा रहे इस पाकिस्तानी युवक ने कहा कि “कल भारत ने हमारे ऊपर 24 मिसाइल हमले किए.. हैरानी की बात यह है कि 24 के 24 मिसाइलों ने अपने टारगेट को हिट किया। पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम एक भी मिसाइल को रोकने में नाकाम रहा। भारत को जो टारगेट मारने थे उसने वहीं पर उनको मार गिराया।”

See also  झारखंड चुनाव में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की एंट्री, गढ़वा में परिवर्तन यात्रा में हेमंत पर किया हमला

पूंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार, 12 आम नागरिकों की भी गई जान
आगे इजरायली डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तानी सेना की तुलना करते हुए पाकिस्तानी नागरिक कहता है, “हम सुनते हैं कि ईरान ने इजरायल के ऊपर 200 मिसाइल छोड़े.. 300 मिसाइल छोड़े और बमुश्किल कोई एक मिसाइल भी इजरायल को हिट कर पाता है.. इजरायल बीच में ही उनको पकड़ लेता है और उनको हवा में ही तबाह कर देता है, जबकि यहां हालत यह है कि हम 24 मिसाइल को भी इंटरसेप्ट नहीं कर पाए.. 24 के 24 मिसाइल हमारे सिर के ऊपर आकर गिरी।”

 

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश सेवा की जताई इच्छा, कहा- मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ली है
उसने आगे कहा,कि "अब कुछ लोग कहेंगे कि आप भारत की तरीफ कर रहा हूं.. लेकिन जो सच है वह सच है। हमारे ऊपर मिसाइलें गिरी हैं.. पूरी दुनिया ने देखा है। आप तो शुक्र मानाएं की भारत ने हमारी फौजी जगहों पर हमला नहीं किया। अगर उन्होंने एयर बेस या किसी छावनी पर हमला किया होता तो हो बात ही खत्म हो गई थी फिर कुछ बचता ही नहीं।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now