Operation Sindoor पर क्या कह रही हैं पहलगाम टेरर अटैक में सुहाग खो चुकी पीड़ित महिलाएं.. सुनिए

operation sindoor reaction

डेस्कः आधी रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा हुए  Operation Sindoor की खबर जैसे ही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को मिली वे रोने लगीं । इस आतंकी हमले में अपना सुहाग खो चुकी महिलाओं ने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम आखिरकार Operation Sindoor क्यों रखा गया है । उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए इस हमले का पूरा समर्थन किया। 

इस हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने #Operation Sindoor पर कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया। और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारा भरोसा कायम रखा है। यह मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है।”

इसी हमले के शिकार हुए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा, “ऑपरेशन का नाम सुनकर मैं बहुत रोई…यह आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है…”


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now