भारत इस बार आर-पार के मूड में, बालाकोट ऐक्शन में छूटे 2 बड़े ठिकानों को भी तबाह किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

Operation-Sindoor--A-city-view-of-Muzaffarabad-in

पहलगाम में मारे गए 26 लोगों की मौत का बदला भारत ने ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देर रात भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों को निशाना बनाया। खास बात है कि इनमें ऐसे दो ठिकाने और शामिल हैं, जो बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय भारतीय सेना की तरफ से छोड़ दिए गए थे। मौजूदा कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ आर या पार की जंग के मूड में है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में शामिल किए गए 9 ठिकानों में 2 बहावलपुर और कोटली बालाकोट ऐक्शन के समय भारतीय सेना की रडार पर थे, लेकिन सेना ने इन दोनों को छोड़ दिया था। कहा जा रहा है कि इसकी वजह थी कि यहां अटैक करना एक्ट ऑफ एग्रेशन माना जाएगा। खास बात है कि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है।

Operation Sindoor Live: मस्जिद सुभान अल्लाह समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानें ध्वस्त; सुबह 10 बजे होगी मीडिया ब्रिफिंग

See also  झारखंड हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे एमएच रामचंद्र राव, जानिये कौन है नये मुख्य न्यायाधीश

इस बहावलपुर के साथ ही भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के मुख्यालयों को भी मुरिदके में निशाना बनाया है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े TRF यानी द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। भारत ने कुल 9 ठिकानों पर हमला किया है। जबकि, खबरें हैं कि पाकिस्तान ने सिर्फ तीन ठिकानों की बात स्वीकार की है। इनमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद शामिल है।

22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बैसरन में वादियों का लुत्फ ले रहे पर्यटकों पर गोलाबारी कर दी थी। उस हमले में एक स्थानीय शख्स समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के शामिल होने की बात सामने आ रही थी। तब से ही संकेत मिल रहे थे कि भारत आतंकवादी ठिकानों पर बड़ा अटैक कर सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, तीन निर्दोष भारतीय नागरिक की मौत

See also  Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony 2025: मोदी की मौजूदगी में रिकॉर्ड 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now