झारखंड शिक्षा विभाग का अजीबोगरीब आदेश, 11वीं के छात्र पहले देंगे 12वीं की परीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2025

14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को किया गया स्थगित

रांचीः झारखंड शिक्षा विभाग ने अजीबोगरीब आदेश जारी किया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र-छात्राएं पहले 12वीं का मासिक टेस्ट देंगे, इसके बाद वे अपनी क्लास 11वीं की वार्षिक परीक्षा में बैठेंगे। यह अजीबोगरीब व्यवस्था स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विभागों के बीच समन्वय का कितना ज्यादा आभाव है।

झारखंड शैक्षिक अनुशंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। इसमें पांच और छह मई को 12वीं के छात्र-छात्राओं का मासिक असेसमेंट टेस्ट होना है। वहीं, 10 दिन पहले ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 11वीं की वार्षिक परीक्षा (20-22 मई तक) लेने की तारीख तय की है।

ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस सहित कई अफसरों को दी रिश्वत, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

ऐसे में छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं कि वे 12वीं का मासिक टेस्ट दें या फिर 11वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी करें। समस्या सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही इस मामले पर ऐक्शन लेगा और दोनों परीक्षाओं के बीच तारीखों में तालमेल ठीक करेगा।

See also  सहरसा से बेगूसराय जा रही युवती से ट्रेन में दोस्ती, लखीसराय में उतारा, फिर 4 लोगों ने किया गैंगरेप

शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थानों (विंग) में समन्वय का अभाव दिख रहा है। जेसीईआरटी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल 2025 से कर चुका है और इसी आधार पर हर माह मूल्यांकन परीक्षा का शिड्यूल तय कर दिया है।

पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ

वहीं, जैक ने भी 11वीं की परीक्षा 20-22 मई तक आयोजित करने का शिड्यूल जारी किया, जबकि सरकारी स्कूलों में 21 मई के बाद ग्रीष्मावकाश हो रहा है। ऐसे में ग्रीष्मावकाश में भी 11वीं की परीक्षा के लिए 789 संस्थान खुले रहेंगे।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने इसी सप्ताह (29 अप्रैल को) ही आठवीं, नौवीं और 12वीं में प्रोविजनल नामांकन लेने का निर्देश दिया है। सभी जिलों को एक सप्ताह में प्रोविजनल नामांकन पूरा करने को कहा है।

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में छज्जा गिरने से तीन की मौत, हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने सरकार को घेरा

See also  100 करोड़ का रेलवे मुआवजा घोटाला, ईडी ने बिहार और दिल्ली में दो दर्जन संपत्ति की जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now