- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

शिखर धवन और सोफी शाइन ने रिश्ता किया कन्फर्म, आयशा मुखर्जी के तलाक के बाद अब सिंगल नहीं रहेंगे क्रिकेट के गब्बर

शिखर धवन और सोफी शाइन ने रिश्ता किया कन्फर्म, आयशा मुखर्जी के तलाक के बाद अब सिंगल नहीं रहेंगे क्रिकेट के गब्बर

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन अपनी नई पारी सोफी साइन के साथ शुरू करने वाले है। आयरिश महिला सोफी साइन के साथ शिखर धवन ने हर्ट इमोजी बनाकर अपने नये रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। धवन और सोफी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में साथ नजर आए थे।

Gp3WeyKXEAAws1m

वैभव सूर्यवंशी के उम्र को लेकर विवाद, IPL में शतक बनाने के बाद DOB को लेकर उठे सवाल
अब धवन ने सोशल मीडिया पर अपने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी है।शिखर धवन इस समय आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया के अपने हैंडल पर एक फोटो पोस्ट करके उन्होंने इसका खुलासा भी कर दिया है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शिखर धवन सोफी के साथ देखे गए थे। शिखर धवन सिर्फ मैच देखने ही नहीं पहुंचे बल्कि उन्होंने एक शादी भी अटेंड की थी। इस दौरान दोनों को एक साथ देखा गया था। शिखर धवन सोफी की कमर में हाथ डाले नजर आए थे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था और लोग इसे देखने के बाद यही कह रहे थे कि दोनों प्यार में हैं।

See also  भाई बहन के अटूट प्रेम के करम पूजा में शामिल हुए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, ढोल की थाप पर भी खूब झूमे

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स IPL के प्लेऑफ से बाहर, माही ने दिया भावुक बयान
कहां से हैं सोफी और क्या करती हैं?
सोफी यूं तो आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक बड़ी फर्म में प्रोडक्ट कंसलटेंट हैं।सोफी के पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है। इससे पहले उन्होंने पहले आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज में पढ़ाई की थी।वर्तमान में सोफी UAE में स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन से बतौर वाइस प्रेसिडेंट जुड़ी हुई हैं।इंस्टाग्राम पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। यहां उनके लगभग 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now