मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करें, पहलगाम हमले में मारे गये विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की अपील

मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करें, पहलगाम हमले में मारे गये विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की अपील

डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने लोगों से शांति की अपील की है। विनय नरवाल की एक मई को जन्मदिन है और इस मौके पर विनय नरवाल पत्नी ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया था।

Pahalgam Attack: 3 सैटेलाइट फोन, 3 घाटी और…पहलगाम अटैक में अचानक घूमी NIA के शक की सुई, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
हिमांशी नरवाल ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करना चाहिए। हम शांति चाहते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिमांशी ने कहा, ‘इस हमले में जो लोग शामिल हैं, इन्हें सख्त सजा दी जाए। लेकिन हमें मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करना है।’

इंडियन मुजाहिदीन के बाद ‘हिब्ज उत तहरीर’ से जुड़ा संदिग्ध आतंकी धनबाद से गिरफ्तार, झारखंड मॉड्यूल की जांच कर रही एटीएस

See also  बिहार में सात IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

विनय नरवाल के जयंती पर भावुक होकर हिमांशी ने कहा कि मैं भी पति विनय नरवाल की ओर से दिखाए गए देशभक्ति के रास्ते पर आगे बढ़ूंगी। मुझे देश की सेवा करनी है। हिमांशी ने कहा, ‘देशवासियों को विनय नरवाल के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वह जहां भी हों, सुखी हों। हम आज यहां शोक व्यक्त करने के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं बल्कि हम उनकी देशभक्ति और जज्बे का सम्मान करने के लिए आए हैं।’ हिमांशी और विनय नरवाल की 16 अप्रैल को ही शादी हुई थी और फिर 19 तारीख को रिसेप्शन हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now