जातिगत जनगणना पर बोले राहुल गांधी, फैसले का स्वागत, सरकार बताएं तारीख और लागू करने का तौर-तरीका

दरभंगा जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति, अंबेडरक छात्रावास में दलित छात्रों के साथ करना था संवाद

डेस्कः मोदी कैबिनेट के जातिगत जनगणना कराने के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो सरकार के फैसले का स्वागत करते है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने कुछ अहम मांगे भी रखी।उन्होंने कहा कि संसद में हमने कहा था कि हम जाति जनगणना करवाकर रहेंगे। न जाने अचानक क्या हुआ कि पीएम मोदी ने इसका ऐलान कर दिया। अब हम जानना चाहते हैं कि ये तक होगा।

मोदी सरकार कराएगी जातियों की जनगणना – राजनीतिक मामलों के कैबिनेट का बड़ा फैसला
राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके ये कहा कि हम केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते है, हमारी ये लगातार मांग थी कि जातिगत जनगणना कराया जाए, हमने संसद में भी कहा था कि जातिगत जनगणना करवाकर रहेंगे। साथ ही कहा था कि 50 फीसदी की जो दीवार (आरक्षण) है उसे भी तोड़ेंगे। न जाने अचानक क्या हुआ कि पीएम मोदी ने जाति जनगणना का आज ऐलान किया. अब हम सरकार से जानना चाहते हैं कि ये कब तक होगा। तेलंगाना इस मामले में ब्लूप्रिंट बन सकता है।
राहुल गांधी ने कहा, पता नहीं क्या हुआ लेकिन अचानक 11 साल बाद आज सरकार की ओर से जाति जनगणना की घोषणा कर दी गई। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं लेकिन हम एक समयसीमा चाहते हैं। ये पहला कदम है। तेलंगाना जाति जनगणना में एक मॉडल बन गया है। हम जाति जनगणना की रूपरेखा तैयार करने में सरकार को अपना समर्थन देते हैं। बिहार और तेलंगाना इसके दो उदाहरण भी हैं। हालांकि, दोनों में बहुत अंतर है।

See also  PM Modi Cabinet :पहली बैठक में पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नये घर बनाने का फैसला

जाति जनगणना पर लालू यादव का बड़ा बयान:हमें जातिवादी कहने वालों को करारा जवाब मिला

उन्होंने आगे कहा, “हम मोदी जी की इस बात से सहमत हैं कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं. (गरीब, मध्यम वर्ग, अमीर और बहुत अमीर), लेकिन इन चारों के भीतर भी कौन कहां खड़ा है, यह जानने के लिए जातिगत आंकड़े जरूरी हैं. जाति जनगणना पहला कदम है, लेकिन हमें इससे आगे भी बढ़ना होगा.”

Caste Census: नेहरू से मोदी और पटेल से राहुल गांधी तक…जानिए इतिहास

केंद्र सरकार से कांग्रेस की चार मांगें

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को साफतौर पर बताना चाहिए कि जाति जनगणना कब और कैसे होगी.

तेलंगाना मॉडल का जिक्र: कांग्रेस सांसद ने सुझाव दिया कि सरकार तेलंगाना की तरह जाति सर्वे मॉडल अपनाए, जो तेज, पारदर्शी और समावेशी है.

50% आरक्षण सीमा हटाने की वकालत: राहुल ने कहा, जातिगत आंकड़ों के आधार पर 50% आरक्षण की सीमा को हटाना जरूरी होगा.

See also  सरना धर्म कोड लागू हुए बिना नहीं होने देंगे जातिगत जनगणना, 9 मई को होगा आंदोलन, JMM महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान

निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण: कांग्रेस सांसद ने कहा, सरकारी संस्थानों की तरह निजी संस्थानों में आरक्षण लागू हो

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now