इस महिला ने बना दी ऐसी कंपनी जो खिलवाती है गेम प्वाइंट के बदले देती हैं हथियार; युद्ध लड़ने का बदल दिया तरीका

brave 1

डेस्क: युद्ध अब गेम बन चुका है । ड्रोन से रुसी सैनिकों को मारो और प्वाइंट अर्जित कर और भी खतरनाक हथियार खरीदो। इन हथियारों की होगी होम डिलेवरी। जी हां रुस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में मोबाइल गेम की भी एंट्री हो चुकी है । पोलिटिको में छपी खबर के मुताबिक युक्रेन सरकार अपने सैनिकों को इस गेम को खेलने के लिए प्रोत्हासित कर रही है। 

आर्मी ऑफ ड्रोन बोनस

खबर है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच, यूक्रेन ने एक अनोखी और आधुनिक सैन्य रणनीति के तहत “आर्मी ऑफ ड्रोन बोनस” योजना शुरू की है, जो युद्ध के मैदान में तकनीक और प्रोत्साहन को जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण बन रही है। इस योजना के जरिए यूक्रेनी सैनिक अब दुश्मन पर किए गए ड्रोन हमलों के बदले न केवल अंक (पॉइंट्स) कमा रहे हैं, बल्कि इन अंकों से अत्याधुनिक हथियार और सैन्य उपकरण भी हासिल कर पा रहे हैं।

Brave1 Market से मिलते हैं हथियार

इस खतरनाक योजना को  “Brave1 Market” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए चलाया जा रहा है। सैनिक जब ड्रोन हमलों का वीडियो प्रमाण अपलोड करते हैं, तो उन्हें मिशन की सफलता के अनुसार अंक प्रदान किए जाते हैं। इन अंकों का उपयोग वे उस प्लेटफॉर्म पर सैन्य उपकरण खरीदने के लिए कर सकते हैं, जो सामान्य सैन्य आपूर्ति प्रक्रिया से कहीं अधिक तेज़ और कुशल मानी जा रही है।

- Advertisement -
LD-advertisement

Brave1

- Advertisement -
royal-soler-new

Vampire और Baba Yaga ड्रोन की डिमांड

प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उपकरणों में सबसे प्रमुख है “Baba Yaga” नामक एक बड़ा मल्टी-रोटर ड्रोन, जिसे “Vampire” भी कहा जाता है। यह ड्रोन 15 किलोग्राम तक का वारहेड ले जा सकता है और केवल 43 अंकों में उपलब्ध है। सैनिक जैसे ही आवश्यक अंक अर्जित करते हैं, यूक्रेनी सरकार उन उपकरणों की खरीद कर उन्हें एक सप्ताह के भीतर युद्ध क्षेत्र में तैनात यूनिट्स तक पहुंचा देती है।

रुस को हराने के लिए नई तकनीक

यह योजना यूक्रेन की पारंपरिक सैन्य खरीद प्रक्रिया की सीमाओं को पीछे छोड़ती है, जहां हथियारों और तकनीकी उपकरणों की मांग और आपूर्ति के बीच भारी देरी होती थी। इसके बजाय, अब अधिक दक्ष, परिणामदायक और पारदर्शी प्रणाली के तहत युद्ध में सक्रिय सैनिकों को सीधे लाभ मिल रहा है।

Small FPV bombers

खतरनाक से खतरनाक हथियार मिलते हैं

ब्रेव1 प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 1,000 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनमें ड्रोन, रोबोटिक सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर डिवाइसेज़ और कई अन्य आधुनिक सैन्य उपकरण शामिल हैं। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह पहल न केवल युद्धक्षेत्र में सैनिकों की क्षमता बढ़ा रही है, बल्कि तकनीकी रूप से समृद्ध युद्ध रणनीति की नींव भी रख रही है।

इस महिला ने बदल दी युद्ध की परिभाषा

इस योजना से यह भी संदेश जाता है कि आज के युद्ध केवल ताकत से नहीं, तकनीक और नई तकनी से जीते जाते हैं। ‘आर्मी ऑफ ड्रोन बोनस’ योजना यूक्रेन के लिए युद्ध में एक गेम चेंजर साबित हो रही है।

Brave1

 Brave1 की प्रमुख नतालिया कुशनर्सका ने एख इंटरव्यू में बताया कि सिर्फ दो साल पहले तक यह कल्पना करना भी मुश्किल था, और जब रूस ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, तब यह बिल्कुल असंभव लग रहा था। उदाहरण के लिए, इस बड़े युद्ध की शुरुआत से पहले, यूक्रेन में केवल 7 ड्रोन मॉडल को ही संचालन की अनुमति थी और एक भी रोबोटिक प्लेटफॉर्म को आधिकारिक मान्यता नहीं मिली थी।

लेकिन आज, केवल यूएवी (ड्रोन) के ही सैकड़ों वेरिएंट मौजूद हैं। इसके अलावा, दर्जनों “रोबोट”, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली (ईडब्ल्यूएस), सॉफ़्टवेयर और अन्य उन्नत तकनीकी उपकरण भी तैयार हो चुके हैं।

साथ ही, आज जो लगभग 80% तकनीकी उत्पाद यूक्रेनी सेना उपयोग कर रही है, वे Brave1 नामक संस्था की देन हैं — जो फ्रंटलाइन और मानवीय मिशनों के लिए नई तकनीक का एक क्लस्टर है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now