- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नीतीश कुमार के गृह जिले में एनकाउंटर, पुलिस को अपराधियों ने खूब छकाया, फायरिंग के बीच शिकंजे में आया अपराधी हुआ फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

नालंदाः इस्लामपुर न्यू बाइपास में मंगलवार को अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में दारोगा हरिनंदन और मोहम्मद तौकीर बाल-बाल बच गये और अपराधी पुलिस के चंगूल से भागने में कामयाब हो गया।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 17.58.32 020e9774

आर्मी कैंट से बिहार का मोची गिरफ्तार, पाकिस्तानी युवती से हनीट्रैप का हुआ शिकार! मोबाइल चैटिंग की हो रही है जांच
मंगलवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास में कुछ अपराधी बैठककर अपराध की योजना बना रहे है। इसके बाद दो दारोगा और एक सिपाही प्यू बाइपास के पास पहुंचे और अपराधी संतोष यादव उर्फ लाल बादशाह को पकड़ लिया।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 17.58.32 219a9749

बिहार का घूसखोर इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने धर दबोचा
अपराधी संतोष यादव के पकड़े जाने के बाद उसके साथी काफी संख्या में पहुंचे और पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान अपराधियों ने पुलिस को चकमा दे दिया और अपने साथी संतोष यादव उर्फ लाल बादशाह को पुलिस के चंगूल से छुड़कार फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

See also  पटना जक्शन पर अफरातफरी, AC बोगी पर जनरल यात्रियों का कब्जा, यात्रियों की छूट गई ट्रेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now