- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

छात्र को परीक्षा से उठाकर मुर्गा कटवाया, सरकारी स्कूल में चौकाने वाली घटना, टीचर निलंबित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

udaipur-teacher-suspended

उदयपुरः राजस्थान में एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल के टीचर ने परीक्षा के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र से मुर्गा कटवाया और उसे साफ भी करवाया। मामला सामने आने के बाद आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।

राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा परीक्षा के दौरान नौवीं कक्षा के छात्र से मुर्गा कटवाने और उसे साफ करवाने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे हमलावर

जानकारी के अनुसार, विद्यालय के शिक्षक मोहनलाल डोडा ने नौवीं कक्षा के छात्र राहुल कुमार पारगी को परीक्षा के बीच से उठवाया और उस पर दबाव बनाकर मुर्गा कटवाया। घटना की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामणों ने इसकी शिकायत मंत्री बाबूलाल खराड़ी से की गई। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

See also  ऑनलाइन डेटिंग पड़ा महंगा, डिजिटल प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर पटना के युवक से ठग लिए 27 लाख

अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के अन्य बच्चों ने पिछले एक महीने से स्कूल में पोषाहार नहीं मिलने की भी शिकायत की है। आरोपी शिक्षक द्वारा स्कूल के रसोइयों को भगाने का आरोप लगाया गया है, जिससे बच्चों को भोजन से वंचित रहना पड़ रहा है।

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कोटड़ा उपखंड अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को छात्र से मुर्गा कटवाने का दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

बिहार के 26 जिलों में बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट, झारखंड में भी तापमान में हुई भारी गिरावट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now