युवती के अगवा करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, कई घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

युवती के अगवा करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, कई घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

सरायकेला-खरसावांः नीमडीह के झिमडी में शनिवार को युवती के अगवा होने को लेकर भीड़ उग्र हो गई और कई घरों में आग लगा दी। मौके पर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने घटनास्थल पर कैंप किया। एसडीओ, डीएसपी समेत पांच थानों की पुलिस तैनात है और उसने फ्लैग मार्च किया।

रांची के एक मॉल में गर्ल फ्रेंड के लिए किटकैट चोरी करते पकड़े गये तीन युवक, बाहर निकलते समय सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा
दरअसल, गुरूवार को शाम चार बजे चार युवकों ने नीमडीह के डिगडी गांव से एक युवती का अपहरण कर लिया। दो दिनों के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने एक पक्ष के कई घरों को आग लगा दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है।

See also  आधार को SIR में स्वीकार करना होगा, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now