चतरा में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में चौकीदार घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

चतरा में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में चौकीदार घायल

चतराः वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केवाल गांव में एक अपराधी ने जमकर तांडव मचाया। अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें वशिष्ठ नगर थाने का चौकीदार रामप्रवेश कुमार घायल हो गया। घायल चौकीदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

रांची में ले रहे थे 32 लाख घूस, रेलवे के चीफ इंजीनियर सहित चार को CBI ने किया गिरफ्तार
दरअसल, पुलिस को सूचना में मिली कि केवाल गांव में एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस बिना विलंब किये गांव पहुंची और अपराधी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच अपराधी ने पुलिस को देखकर गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें चौकीदार रामप्रवेश कुमार घायल हो गया, गोली उसकी बांह में जाकर लग गई।

गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हाथ का इस्तेमाल कर एक शख्स कर रहा था अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हुई तस्वीर
फायरिंग के बीच पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर धर दबोचा। पकड़े गए अपराधी की पहचान केवाल गांव के ही मुनेश्वर गंझू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही चतरा के एसपी विकास कुमार पांडेय, एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल चौकीदार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कर दी।

See also  झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की रिम्स की अपील, अनुबंध पर बहाल नर्सो को दी बड़ी राहत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now