कश्मीर में निशिकांत दुबे की शादी की सालगिरह को लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल…इस तरह पहलगाम से जोड़ रहे हैं लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

nishikant wedding

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए सुरक्षा में चूक सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वहां कोई सुरक्षा बल तैनात नहीं थी। आतंकी एक के बाद एक पर्यटकों को मारते रहे कोई जवाबी कार्रवाई करने वाला नहीं था। कश्मीर के संवेदनशील इलाके में इस तरह से सुरक्षा चूक और सुरक्षा बलों का मौजूद नहीं होने एक बड़ी विफलता मनी जा रही है।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी के घर को बम से उड़ाया गया, सुरक्षाबलों ने दूसरे पर चलाया बुलडोजर
इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस ने एक खुलासा किया है जिसने जम्मू-कश्मीर में आम लोगों की सुरक्षा और वीवीआईपी की सुरक्षा में साफ अंतर दिखाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, पहलगाम में आतंकी हमले से ठीक 10 दिन पहले गुलमर्ग में बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक हाई-प्रोफाइल पार्टी दी थी। शादी के 25वीं सालगिरह की पार्टी बड़े पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई जिसमें कई वीआईपी पहुंचे थे।

See also  बड़ी खबरः ED ने पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को किया गिरफ्तार, अधिकारियों से हुई तीखी नोंकझोंक

nishikant dubey and anamika dubey

 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक
जिसकी चर्चा बीजेपी के हलकों में भी हो रही है। चर्चा ये हो रही है कि बीजेपी के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे के पारिवारिक कार्यक्रम के लिए गुलमर्ग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, लेकिन आम नागरिक और आम पर्यटकों के लिए सुरक्षा नहीं थी। अगर वीआईपी के पारिवारिक कार्यक्रम के साथ पर्यटकों को भी सुरक्षा दी गई होती तो पहलगाम जैसी घटना नहीं होती। जम्मू-कश्मीर में निजी कार्यक्रमों में वीआईपी लोगों की सुरक्षा के पहलू पर बीजेपी के हलकों में भी चर्चा हो रही है।

GpW0K3XbYAE773b

पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को थैंक यू कहने वाले नौशाद के परिवार का बहिष्कार, मुस्लिम समाज ने तोड़ा नाता
इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का असर बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव पर भी पड़ा है। पार्टी ने अपने संगठनात्मक चुनाव पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड के नये अध्यक्ष और संगठनात्मक पुनर्गठन में देरी हो सकती है।

See also  10 साल के बेटे ने मां सोना शर्मा और फैजान को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, इसके बाद वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now