- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

23 दिन की दुल्हन मामा के साथ भागी, भागने से पहले पति को धमकाया- टुकड़ों में काटकर अटैची में भर दूंगी…

जयमाला के दौरान दूल्हा के जीजा लड़कियों पर करने लगे फॉग स्प्रे, रोकने पर दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, शादी समारोह के दौरान खूब हुआ ड्रामा

गजरौलाः शादी के 23 दिन बाद एक विवाहिता अपने रिश्ते के मामा संग फरार हो गई। उसके पति ने आरोप लगाया है कि विवाहिता ने उसे मेरठ में ड्रम कांड का हवाला देते हुए उसी तरह टुकड़ों में काटकर अटैची में भरने की धमकी भी दी थी। विवाहिता पर 25 हजार की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर चुराने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

नगर के एक मुहल्ला निवासी युवती की शादी बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 मार्च को हुई थी। आठ अप्रैल को नवदंपति अपने स्वजन के साथ गजरौला में मां ललिता देवी पर लगने वाले मेले में दर्शन करने के लिए आए थे।

UPSC Result 2024: यूपीएससी रिजल्ट के बाद वायरल हुई इस टॉपर की फोटो, लोग पूछ रहे- मॉडल हो क्या?

इसी मेले से विवाहिता परिजनों को गच्चा देकर गायब हो गई। काफी तलाश किया मगर, कुछ पता नहीं लगा। बाद में पता चला कि विवाहिता के मायके में रहने वाला उसका रिश्ते का मामा भी गायब है। दोनों के फोन भी बंद हैं।

See also  पति का शव झारखंड लाने के लिए पैसे नहीं, पत्नी ने पुतले का ही कर दिया अंतिम संस्कार

पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी मगर, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मंगलवार को पीड़ित मीडिया के सामने आया। उसने बताया कि उसकी पत्नी शादी के 23 दिन बाद ही मां ललिता देवी मंदिर से गायब हुई और वह अपने मामा के साथ चली गई है।

आरोप लगाया है कि विवाहिता ने उसे मेरठ में ड्रम कांड का हवाला देते हुए उसी तरह टुकड़ों में काटकर अटैची में भरने की धमकी भी दी थी। वह 25 हजार की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन विवाहिता और दूसरा व्यक्ति दोनों बालिग हैं। फिर भी मामले को दिखवाया जा रहा है।

झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now