UPSC Result 2024: यूपीएससी रिजल्ट के बाद वायरल हुई इस टॉपर की फोटो, लोग पूछ रहे- मॉडल हो क्या?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

Poorva-Choudhary-UPSC-Rank-2025-04

UPSC Result 2024, Poorva Choudhary UPSC Rank- इस साल करीब 10 लाख युवाओं ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उनमें से 5,83,213 ने सिविल सर्विस परीक्षा दी थी, जिनमें से भी 1009 इसमें पास हुए हैं। यूपीएससी रिजल्ट 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ देशभर में टॉप किया है। उनके साथ ही इस परीक्षा में पास होने वाले अन्य कैंडिडेट्स की भी खूब चर्चा हो रही है। पूर्वा चौधरी भी उन्हीं में से एक हैं।

सोशल मीडिया के जमाने में फोटोज़ और वीडियोज वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। कल यूपीएससी रिजल्ट 2024 जारी होते ही कई एस्पिरेंट्स की स्ट्रगल और सक्सेस स्टोरी मीडिया में छा गई थीं। पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी सीएसई 2024 में 533वीं रैंक हासिल की है। कई सफल उम्मीदवार अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन पूर्वा चौधरी ने ऐसा कुछ नहीं किया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई और सोशल मीडिया के बीच बैलेंस बनाकर रखा।

See also  भारी खून-खराबा, प्रदर्शन और 19 मौतों के बाद झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया

झारखंड में 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, राज्य में अगले दो से तीन दिन चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मॉडल्स को टक्कर देती हैं पूर्वा

पूर्वा चौधरी ने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल, यूपीएससी सीएसई टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। अब यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उनकी फोटो वायरल हो रही हैं। उनकी बहन नव्या सहारण ने पूर्वा चौधरी की कुछ फोटो को कंपाइल करके रील बनाई है, जिसे अब तक 64 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। इस पर कमेंट्स में लोग पूछ रहे हैं कि क्या पूर्वा एक मॉडल हैं।

Beauty With Brain: ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल

पूर्वा चौधरी ने सेंट जेवियर्स से स्कूलिंग पूरी की है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में शुमार, लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इंटरनेट ने उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन का तमगा दिया है। ज्यादातर लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि पूर्वा चौधरी करण जौहर की फिल्मों वाली एक्ट्रेस लग रही हैं। वहीं, एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि वह देश की सबसे खूबसूरत सरकारी अफसर के तौर पर जानी जाएंगी। इंस्टाग्राम पर 20 हजार से ज्यादा लोग पूर्वा चौधरी को फॉलो करते हैं।

See also  दुमका में मिट्टी के ढेर में दबकर दो बच्चों की मौत, निर्माणाधीन NH पर हुआ हादसा

भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में खौफ, बोला- अगले 10 दिन में कुछ भी होने का डर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now