- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी की पहली सभा आज, मधुबनी में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी की पहली सभा आज, मधुबनी में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग

पटनाः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा गुरूवार को मधुबनी में हो रही है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वे सर्वश्रष्ठ पंचायतों को भी सम्मानित करेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

CCS की बैठक के बाद बड़ा फैसला, भारत-सिंधु जल संधि निलंबित, पाक में दूतावास बंद, वीजा रद्द, वाघा-अटारी बार्डर बंद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री की ये पहली जनसभा है और इसमें उम्मीद जाहिर की जा रही है कि प्रधानमंत्री आम लोगों के बीच हमले को लेकर अपनी भावनाएं रखेंगे और पाकिस्तान को जवाब देंगे। इससे पहले बुधवार को सीसीएस की महत्वपूर्ण बैठक प्रधानमंत्री ने की। इसमें कई बड़े फैसले लिये गये। पाकिस्तान से सिंधू जल समझौता रोका गया, वीसा को बंद किया गया, पाकिस्तानी नागरिक को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने को कहा गया, अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद करने का फैसला किया है।

See also  बिहार में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार की मौत, कई घायल

चित्रा त्रिपाठी का पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग के दौरान हुआ जबदस्त विरोध, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मधुबनी में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पाकिस्तान और आतंकवादियों पर तीखा हमला बोलेंगे और आगे की रूपरेखा आम लोगों के सामने रखेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से रेल अनलोडिंग सुविधा वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इससे आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने और थोक एलपीजी परिवहन की दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी।क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री 1,170 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत बिहार में बिजली क्षेत्र में 5,030 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।वह सुपौल पिपरा रेल लाइन, हसनपुर बिथान रेल लाइन और छपरा और बगहा में दो 2-लेन रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। वह खगड़िया-अलौली रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

See also  नालंदा में मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के पास भीषण डकैती, छह की संख्या में आकर रात में मचाया लूटपाट

मोदी विदेश जाकर सो रहे थे, जब-जब विदेश जाते है घटनाओं को अंजाम देते हैं-मंत्री इरफान अंसारी का पहलगाम आतंकी हमला पर विवादित बयान
नमो भारत रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी

देश भर में रेल संपर्क को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री सहरसा और मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर और पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल और पिपरा और सहरसा तथा सहरसा और समस्तीपुर के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत लगभग 930 करोड़ रुपये का लाभ वितरित करेंगे।
प्रधानमंत्री पीएमएवाई-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे और देश भर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को किस्तें जारी करेंगे। वह बिहार में 1 लाख पीएमएवाई-जी और 54,000 पीएमएवाई-यू घरों के गृह प्रवेश के अवसर पर कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे।

See also  नीतीश कुमार को सीमांचल में लगा बड़ा झटका, किशनगंज JDU जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now