- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

नीतीश कुमार के झारखंड दौरे की तारीख बदली, अब 21 जनवरी को नहीं होगी जोहार यात्रा की शुरूआत

रांची : बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के झारखंड दौरे की तारीख में बदलाव किया गया है। अब नीतीश कुमार 21 जनवरी की जगह 3 फरवरी को झारखंड के दौरे पर आएंगे। जोहार यात्रा के माध्यम से नीतीश झारखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। गुरूवार को जेडीयू के झारखंड प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी को भी रांची दौरे पर आना था लेकिन नीतीश कुमार की यात्रा के तारीख में बदलाव की वजह से उनका भी दौरा टल गया।
नीतीश कुमार झारखंड के रामगढ़ से जोहार यात्रा कर अपने चुनावी अभियान की शुरूआत बिहार से बाहर करना चाहते है। ऐसा कर नीतीश अपने राष्ट्रीय महात्वाकांक्षा को आगे बढ़ाना चाहते है। जोहार यात्रा से पहले नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरूआत करना चाहते थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हे जगह नहीं उपलब्ध होने की वजह से इजाजत नहीं दी। जेडीयू नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार का इतना लंबा राजनीतिक जीवन रहा है , उनके कुशल प्रशासन व्यवस्था से पूरे देश के हर हिस्से में उनके प्रशंसक मौजूद है और अलग अलग राज्यों से उनके राजनीतिक कार्यक्रम की डिमांड आ रही है। इसको देखते हुए झारखंड, यूपी , छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में भी नीतीश कुमार की यात्रा होगी।
नीतीश कुमार बिहार के बाहर अपना प्रभाव दिखाना चाहते है इसी मंशा के साथ वो कभी संयुक्त बिहार का हिस्सा रहे रामगढ़ से अपने अभियान की शुरूआत करना चाहते है। झारखंड विधानसभा में जेडीयू के विधायक भी हुआ करते थे, हालांकि 2019 के चुनाव में उनके एक भी उम्मीदवार की जीत नहीं हुई थी। झारखंड में अपने संगठन को मजबूत करने और जेडीयू की उपस्थिति दिखाने के मकसद से उन्होने खीरू महतो को राज्यसभा भेजकर एक संदेश देने की कोशिश जरूर की है। मंगलवार को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हे नीतीश कुमार के जोहार यात्रा के संबंध में जानकारी दी थी।

See also  ईरान-इजराइल के युद्ध में कूदा अमेरिका, ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now