मोदी विदेश जाकर सो रहे थे, जब-जब विदेश जाते है घटनाओं को अंजाम देते हैं-मंत्री इरफान अंसारी का पहलगाम आतंकी हमला पर विवादित बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2025

मोदी विदेश जाकर सो रहे थे, जब-जब विदेश जाते है घटनाओं को अंजाम देते हैं-मंत्री इरफान अंसारी का पहलगाम आतंकी हमला पर विवादित बयान

रांचीः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश मर्माहत है। पक्ष-विपक्ष के नेता इस पूरे मामले की निंदा कर रहे है। लेकिन कुछ पक्ष-विपक्ष के नेता इस घटना पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे ही एक विवादित बयान कांग्रेस पार्टी के नेता और झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी का आया है।

देश में मुस्लिमों से बढ़ा भेदभाव, नमाज से रोकना, बाबर-औरंगजेब करना, पहलगाम आतंकी हमला पर रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान
मंत्री इरफान अंसारी ने रांची में मीडिया से बात करते हुए इस पूरी घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया है। अपने बड़बोले बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री इरफान अंसारी कई बार सरकार और पार्टी दोनों की फजीहत करा चुके है। इस बार इरफान अंसारी ने आतंकी हमले जैसे संवेदनशील मामले पर बहुत ही हल्की और निम्म स्तर की बयानबाजी की है।

See also  IGIMS में MBBS परीक्षा में गड़बड़ी, 8 लाख में पेपर की डील, एक ई-मेल से खुला खेल

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को थैंकयू बोलने वाला नौशाद गिरफ्तार, बोकारो पुलिस की कार्रवाई
इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बीजेपी मामले को डायवर्ट कर रही हैं। जिसने मारा उसका कोई जाति धर्म का नहीं हैं। बेवजह मामला को तूल दिया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, कि आपके रहते इस तरह की घटनाएं हो गई। आप कहां हैं विदेश में जाकर सो रहे थे आप। जब जब आप विदेश जाते हैं घटनाओं को अंजाम देते है। मोदी जी जिम्मेदार हैं इस घटना के लिए, अमित शाह जिम्मेदार है इस घटना के लिए।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर आई सामने, सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन
इरफान अंसारी ने आगे कहा कि वहां कितना अच्छा माहौल था, कश्मीर के लोग कमा ख रहे थे, पर्यटक लोग जा रहे थे, सबका बाल बच्चा पढ़ रहा था। छह साल के बाद पर्यटक लोगों ने जाना शुरू किया था। कितना लॉस हुआ वहां के लोगों के लिए। इस बात पर भी बाबूलाल जी को बोलना चाहिए।

See also  CCS की बैठक के बाद बड़ा फैसला, भारत-सिंधु जल संधि निलंबित, पाक में दूतावास बंद, वीजा रद्द, वाघा-अटारी बार्डर बंद

Pahalgam Terrorist Attack :जानिये कौन है आतंकी हमले का मास्टमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, जिसने ले ली 26 मासूमों की जान

इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस इस घटना की कड़ी निंदा करती है। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं, तब इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने सवाल किया, “कहां गया 56 इंच का सीना?” प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे आगे आएं, सभी लोग उनके साथ हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि राहुल गांधी भी इस मामले में प्रधानमंत्री के साथ होंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now