- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर आई सामने, सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर आई सामने, सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले में शामिल चार आतंकियों की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इससे पहले जांच एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किये थे। आतंकियों की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो हथियार के साथ दिख रहे है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। यहां के जंगलों में राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मिलकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पहलगाव आतंकी हमले के संदिग्धों का स्केच जारी, दो स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

इस बीच जांच एजेंसियों ने 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं, इन हमलावरों में 2 स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये आतंकवादी सेना की ड्रेस में पहलगाम पहुंचे थे। जांच एजेंसियों ने चश्मदीदों से बातचीत के आधार पर यह स्केच तैयार किया है। इन आतंकवादियों के नाम हैं आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा।

See also  पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक में बोले राहुल गांधी, सरकार के हर एक्शन को पूरा समर्थन, शुक्रवार को अनंतनाग जाकर घायलों का जानेंगे हाल

पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पास मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से चर्चित पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे के करीब करीब 6 आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया था जिसमें 26 लोग मारे गए जबकि 17 घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now