Video: सिलेंडर खोल कर आग लगा देंगे…इस तरह पत्नी ने धमकी! पति पर ही जान से मारने का मुकदमा दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

mainpuri wife

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में लगता है पतियों पर आफत आई हुई है। कभी नीले ड्रम में पति के टुकड़े कर के सीमेंट से जमाने की खबर तो कभी हत्या कर सांप से डसवाने का नाटक । ताजा मामला मैनपुरी में है जहां एक वीडियो वायरल है जिसमें पत्नी कह रही है तलाक दो नहीं तो सिलेंडर खोल कर आग लगा देंगे । बताया जा रहा है कि पति जब इसकी शिकायत लेकर थाने में पहुंचा तो उसके खिलाफ ही हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया ।

मैनपुरी में पत्नी की धमकी

मैनपुरी शहर कोतवाली कीरतपुर कॉलोनी पति-पत्नी के झगड़े का वीडियो वायरल है ।  पति का आरोप पत्नी ने डंडों से पीटा, धमकी दी और अंत में फिल्मी अंदाज़ में फांसी लगाने की कोशिश की जिसके बाद पति पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पति लगा रहा गुहार

पति ने जब थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, तो हैरानी की बात यह हुई कि पुलिस ने उसी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पति का कहना है कि उसके पास सभी सबूत मौजूद हैं, बावजूद इसके उसे ही आरोपी बना दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पीड़ित मानसिक रूप से बेहद परेशान है और अब न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।

See also  खूंटी में भारी बारिश के बाद बह गया डायवर्सन, 100 से ज्यादा गांव के लोग हुए प्रभावित

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने कहा—मामले की जांच जारी है फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही तय होगा कि असल में दोषी कौन है और किसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now