सरायकेला में एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

सरायकेला में एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

सरायकेलाः कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा-डुमरा मेन रोड़ स्थित एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मार दी है। बाइक सवार अपराधी बेखौफ होकर आये और गोली मारकर फरार हो गये। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संजय बर्मन को कांड्रा थाना पहुंचाया। उसके बाद पुलिस उन्हे इलाज के लिए टीएमएच लेकर चली गई।

बराकर नदी को इस तरह लील रहे हैं बालू माफिया, ना पुलिस का खौफ…ना सरकार का डर…. क्योंकि…सबका ‘हिस्सा’ है बंधा
बताया जाता है कि संजय बर्मन को दो गोली लगी है। एक गोली उनके पैर और एक गोली उनके जांघ में लगी है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले अपराधियों ने संजय बर्मन से रंगदारी की मांग की थी। अपराधियों को रंगदारी नहीं देने के बाद उनपर जानलेवा हमला किया गया है।

बिहार के स्कूल में बार बालाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video
बता दें कि कांड्रा में पिछले दिनों भी दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।उसमें से एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।कांड्रा में दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-'रंगदारी देनी होगी'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now