विश्व विरासत दिवस पर एएसआई ने किया खास कार्यक्रम का आयोजन, बेनीसागर के ऐतिहासिक महत्व पर पुस्तक का विमोचन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

vishwa virasat diwas

रांचीः को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रांची मंडल द्वारा न्यू ऑफिस बिल्डिंग, पुंडाग, रांची में विरासत जागरूकता एवं झारखंड की समृद्ध विरासत पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का मुख्य वक्तव्य अधीक्षण पुराविद, रांची मंडल, डॉ. करबी साहा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में आईआईएम रांची के छात्रों सहित कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। छोटे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, बेनीसागर के ऐतिहासिक महत्व पर केंद्रित एक संक्षिप्त विवरणिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पौधारोपण कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

vishwa virasat diwas

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सोमेन रॉय द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिन्हा ने झारखंड की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. करबी साहा ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रांची द्वारा संरक्षित स्मारकों पर एक प्रस्तुति दी, जिसमें संरक्षण कार्यों की प्रगति को प्रदर्शित किया गया।

See also  'मेरी पत्नी है पाकिस्तान की जासूस', रियल स्टेट कारोबारी का सनसनीखेज आरोप, केंद्र को लिख चिट्ठी

डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ने रांची मंडल द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रांची के योगदान की जानकारी दी।

रमेश कुमार, सहायक अभियंता द्वारा स्मारकों के संरक्षण पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

नीरज, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रांची मंडल द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का संपूर्ण कार्यान्वयन एवं प्रबंधन संभाला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now