BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में की शादी, पत्नी रिंकू मजूमदार भी है पार्टी की नेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

डेस्कः पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद दिलीप घोष 61 साल की उम्र में शादी की है। बंगाल के फायर ब्रांड बीजेपी नेता माने जाने वाले दिलीप घोष शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गये।। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, दिलीप घोष की पत्नी का नाम रिंकू मजूमदार है जो बीजेपी की ही महिला मोर्चा की नेता है। उन्होने ओबीसी मोर्चा और हथकरघा प्रकोष्ठ के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है।

dilip gosh

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज
तीन अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेन में हो रहे आईपीएल मैच के दौरान दिलीप घोष अपनी पत्नी और उसके बेटे के साथ मैच देखिने पहुंचे थे। इसके बाद से ही उनके जीवन की नई पारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिलीप घोष अपने न्यूटाउन स्थित आवास पर रिंकू के साथ सात फेरे लिया। इस शादी समारोह में दोनों परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए।

See also  अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी नाबालिग बेटे की हत्या, ममेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ मर्डर

 

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले हत्या की, फिर पति के शव को 10 बार सांप से डसवाया
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, 2024 लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिलीप घोष के सामने रिंकू ने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन दिलीप घोष ने इंकार कर दिया था। दिलीप घोष के करीबी लोगों के मुताबिक जब चुनाव में दिलीप घोष की हार हुई थी तो रिंकू पहली शख्स थी जिन्होने उनका हौसला बढ़ाया था और कहा था कि दोनों मिलकर एक साथ परिवार चलाये। रिंकी तलाकशुदा है और उनका एक बेटा है जो आईटी सेक्टर में काम करता है। दिलीप घोष अपनी मां के साथ रहते है और कहा जा रहा है कि मां के कहने पर ही दिलीप घोष ने शादी के लिए रजामंदी दीथी।

जयराम महतो को ट्रक ड्राइवर ने दिया ओपन चैलेंज, झरिया में कोयला लोड करने के बाद बोला-‘पकड़ना आपका काम, भागना मेरा’
दिलीप घोष के करीबियों के अनुसार, उनकी मां चाहती थीं कि वह शादी कर लें और परिवार शुरू करें। फिर वह अपनी बहू के साथ कुछ समय बिता सकेंगी। दिलीप की मां उनके साथ ही रहती हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी इस बीजेपी नेता की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है। प्रचार अभियान के लिए उनकी जरूरत होगी। परिणामस्वरूप, उन्हें पूरे राज्य का भ्रमण करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में, उनकी बुजुर्ग मां की देखभाल करने और उनके साथ रहने के लिए किसी का होना जरूरी है।इसके अलावा दिलीप की मां को इस बात की भी चिंता है कि उनकी अनुपस्थिति में उनके बेटे की देखभाल कौन करेगा। दिलीप पिछले साल 60 वर्ष के हो गए।शुक्रवार को दोनों सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के हो गये।

See also  24 अक्टूबर को बीजेपी के मेगा नामांकन प्लान, कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की मौजूदगी में 33 प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now