SBI का मैनेजर और कर्मचारी हुआ गिरफ्तार, पाकुड़ के डुमरिया ब्रांच में डेढ़ करोड़ गबन का मामला

SBI का मैनेजर और कर्मचारी हुआ गिरफ्तार, पाकुड़ के डुमरिया ब्रांच में डेढ़ करोड़ गबन का मामला

पाकुड़ः भारतीय स्टेट बैंक की डुमरिया शाखा से डेढ़ करोड़ गबन के मामले में फरार चल रहे तत्कालीन बैंक मैनेजर तेज कुमार हांसदा और सहायक सोलेमान हेम्ब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया है।

अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी
जानकारी के अनुसार, 2023 में शाखा प्रबंधक और उनके सहायक कर्मी की मिलीभगत से ग्राहकों की एक पर्ची से दो-दो बार राशि निकालकर कुल डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की निकासी बैंक से कर ली गई थी। मामले की भनक तक लगी जब ऑडिट टीम बैंक की जांच करने ब्रांच पहुंची थी।

मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच
ऑडिट टीम द्वारा मामले की जानकारी बैंक के वरीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक तेज कुमार हांसदा और सहायक सोलेमान हेम्ब्रम के स्थान पर विकास कुमार को शाखा प्रबंधक बनाया गया। विकास कुमार द्वारा बैंक कर्मियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। गबन का मामला दर्ज होते ही दोनों कर्मचारी फरार हो गये थे। दोनों दुमका में एक किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे।

See also  रांची में मोबाइल छीनकार भागा बदमाश, युवक ने पीछा कर पकड़ा तो जमकर हुई हाथापाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now