मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

मेदांता अस्पताल के वेंटिलेटर पर पड़ी एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच

डेस्कः गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। 46 साल की एयर होस्टेस ने अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर होने के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होने कहा है कि इस दौरान दो फीमेल स्टाफ घटनास्थल पर मौजूद थीं लेकिन इस दौरान वो चुप रही।

अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी
एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि 6 अप्रैल को वो इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई थी और वो वेंटिलेटर पर थी। उसी दौरान अस्पताल के मेल स्टाफ ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उस वक्त वह पूरी तरह होश में नहीं थी, लेकिन वहां दो महिला स्टाफ ये सब देख रही थीं, पर उन्होने कुछ नहीं कहा। वेंटिलेटर पर होने के कारण पीड़ित उस समय कुछ नहीं बोल पाई और बहुत डरी हुई थी।

SBI ने बैंक लोन किया सस्ता लेकिन FD कराने वालों को दिया बड़ा झटका, जानें अब क्या है नई दरें
13 अप्रैल को अस्पताल से डिस्वार्ज होने के बाद उसने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद पुलिस को 112 पर कॉल की गई और महिला ने लीगल एडवाइजर के साथ पुलिस को शिकायत दी। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह एक एयरलाइंस कंपनी की तरफ से गुरूग्राम में ट्रेनिंग के लिए आई थी और एक फाइव स्टार होटल में रूकी थी। इस दौरान स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेदांता अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ संजय दुरानी ने कहा कि हमें एक मरीज की शिकायत के बारे में पता चला है और हम संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पूरा सहयोग कर रहे है। इस स्तर तक, कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है और संबंधित समयावधि के लिए अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। हम जांच प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

See also  मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयाारी में, BJP के सीटिंग विधायक का कटेगा टिकट!

GooUjr7X0AAbpUI

झारखंड मुक्ति मोर्चा का अजब संयोग, अध्यक्ष वही बना जो जेल गया : पढ़िए विनोद बिहारी महतो से लेकर हेमंत सोरेन की कहानी
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जा चुका है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे केस में नियमानुसार गिरफ्तार करेगी। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now