नीतीश सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती से रंगदारी की मांग, जान से मारने की दी गई धमकी, FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

नीतीश सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती से रंगदारी की मांग, जान से मारने की दी गई धमकी, FIR दर्ज

पटनाः नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रही और पूर्णिया के रूपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती से रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दी गई है। बीमा भारती ने इसको लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

बिहार में वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला, हरजौत कौर और वंदना प्रेयसी का हुआ ट्रांसफर
रूपौली से पांच बार की विधायक रही बीमा भारती अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहती है। इस बार उन्हे मिली धमकी चर्चा का कारण है। बीमा भारती को अज्ञात फोन से कॉल आया और उनसे रंगदारी की मां और जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होने पटना के फुलवारशरीफ थाने में मामला दर्ज कराया है। RJD की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती से बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने बिना भारती को मारने की धमकी दी है।

कन्हैया कुमार पर पटना में बीजेपी नेताओं ने दर्ज कराया FIR, पीएम मोदी और RSS पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बीमा भारती ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार, 12 अप्रैल को सुबह 10:02 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर—8709124745—से कॉल आया जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके कुछ ही मिनट बाद, 10:10 बजे, उसी नंबर से उनके छोटे भाई अशोक कुमार भारती के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल रिसीव करते ही सामने वाले ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि रंगदारी की मांग भी की।

See also  एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now