वक्फ एक्ट 2025 वापस लेने की मांग को लेकर रांची में राजभवन के सामने मुस्लिम समाज का महाधरना

वक्फ एक्ट 2025 वापस लेने की मांग को लेकर रांची में राजभवन के सामने मुस्लिम समाज का महाधरना

रांचीः झारखंड के पाकुड़ से सटे मुर्शिदाबाद में वक्फ को लेकर पिछले कई दिनों से हिंसा हो रही है। शमशेरगंज में शनिवार को पिता-पुत्र की इस हिंसा में मौत हो गई। शनिवार देर रात पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी खुद मुर्शिदाबाद में कैंप कर रहे है।वहीं रविवार को रांची में ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों ने राजभवन के समक्ष धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से संशोधित वक्फ एक्ट को वापस लेने की मांग की।

1200 675 23952588 thumbnail 16x9 wqaf aspera

मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई और उग्र, भीड़ ने पिता-पुत्र को मार डाला, धारा-163 लागू

वक्फ कानून में संशोधन की मांग करते हुए सबसे पहले मुस्लिम संगठन के लोगों ने जामताड़ा में धरना दिया। इसके बाद रविवार को रांची में महाधरना दिया। अब ये सोमवार को हजारीबाग में धरना देंगे। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह का धरना होगा।

jh ran 02 agitationagainstwaqf 7210345 13042025144535 1304f 1744535735 293
úK

वक्फ कानून में संशोधन को लेकर धरना दे रहे वक्तताओं ने कहा कि वक्फ कानून में किया गया संशोधन भारतीय मुसलमानों की धार्मिक स्वायत्तता और मौलिक अधिकारों का हनन है। महाधरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश और झारखंड में वक्फ की जमीन पर मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, कब्रिस्तान, मजार, खानकाह, मकबरा, मुसाफिरखाना के अलावा दुकान-मकान, संस्थान, खेल के मैदान हैं। जो हमारे पूर्वजों द्वारा अपनी निजी जमीन को वक्फ की जमीन है।हाथ में तिरंगा और वक्फ कानून वापस लो की तख्तियां लिए अलग-अलग हिस्सों से आये लोगों ने कहा कि यह न सिर्फ मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि वक्फ की संपत्तियों में सरकारी दखल को बढ़ाने वाला भी है। मौलाना असगर मिस्बाही ने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को जगह दिए जाने से कई समस्याएं बढ़ेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now