तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नयनार नागेंद्रन ने संभाला कार्यभार, अन्नामलाई ने पहनी चप्पलें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2025

tamilnadu bjp president

चेन्नई: नयनार नागेंद्रन ने आज आधिकारिक रूप से तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। चेन्नई के वाणगरम स्थित श्रीवारु मंडपम में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई और उन्हें नियुक्ति प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।

इस बीच, अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे के. अन्नामलाई को इस पद से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते साल 26 दिसंबर को अन्नामलाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता में है, वे चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने डीएमके सरकार के विरोध में यह संकल्प लिया था।

आज जब नयनार नागेंद्रन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला, तो मंच पर उन्होंने अन्नामलाई को चप्पलें भेंट कीं, जो अन्नामलाई ने पहन लीं। इस प्रतीकात्मक gesture के जरिए नयनार नागेंद्रन ने पूर्व अध्यक्ष के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया और एकजुटता का संदेश भी दिया।

See also  जोबा माझी ने चंपाई को दे दी खुली चुनौती, हेमंत को बताया असली टाइगर, विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का किया दावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now