झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अवैध कोयला डिपो पर की छापेमारी, DGP को लगा दिया फोन

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अवैध कोयला डिपो पर की छापेमारी, DGP को लगा दिया फोन

धनबादः बीसीसीएल के जिन खदानों को खतरनाक और असुरक्षित बताते हुए बंद कर दिया गया था वहां अवैध तरीके से कोयला खनन हो रहा है। कोयला तस्कर उन खदानों में पड़े पैमाने पर खनन कर पड़ोसी राज्य बिहार और उत्तरप्रदेश में खपा रहे है। अवैध खनन से खदान के उपर बसे लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।

jh dha 01 mlaraid visbyte jh10002 12042025091942 1204f 1744429782 448

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल
सुदामडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी के बंद छह नंबर कोलियरी हवा चानक एरिया में रह रहे लोगों ने कई बार बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस को अवैध खनन की जानकारी दी। वहां रह रहे लोगों को अपनी जान पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। उनकी सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह ने छापेमारी की और अवैध खनन देखकर आग बबूला हो गई। उन्हे छापेमारी के दौरान सैकड़ों बोरे मिले जिसमें कोयला तस्करी के लिए रखा गया था। रागिनी सिंह ने फौरन बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और पुलिस को फोन लगाया। इसके बाद रागिनी सिंह ने डीजीपी को फोन कर इस बात की जानकारी दी। फिर बीसीसीएल के अपर महाप्रबंधक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे तो विधायक उनपर बिफर पड़ी। विधायक ने कोयला के अवैध खनन को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई।

AJSU के संस्थापक सदस्य कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत JMM में हुई शामिल, लोहरदगा से लड़ा था विधानसभा का चुनाव

1200 675 23945457 thumbnail 16x9 coal aspera
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले 5 सालों से अवैध खनन चल रहा था। लेकिन पिछले 15 दिनों से अवैध कोयला खनन का लगातार सिलसिला जारी है। स्थानीय के द्वारा मुझे सूचना दी गई, हजारों बोरियां कोयला यहां पड़ा हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बंद खदान से कोयले की कटाई की जा रही है, आसपास घनी आबादी है, लोगों के घरों के नीचे खोखला हो चुका है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।विधायक ने कहा कि बारिश के दिन में लोग घर के साथ नीचे जमीन के अंदर चले जायेंगे। फिर बीसीसीएल द्वारा लगाया जाएगा कि लोग कोयला चोरी करने के लिए गए थे। पिछले पांच साल से सत्ता पक्ष के नेता मिलकर यहां से कोयला चोरी करवा रहे हैं। अब यह कोयला चोरी का सिलसिला नहीं चलने दिया जाएगा। झरिया के किसी कोने में अगर कोयला चोरी हुई तो प्रशासन, सीआईएसएफ और बीसीसीएल पहुंचे या ना पहुंचे रागिनी सिंह जरूर पहुंचेगी। उन्होने आगे कहा कि वो कोयला मंत्री को यहां कि स्थिति से अवगत कराएंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now