प्रदीप यादव की मुहिम की संजय यादव ने निकाल दी हवा, अडानी पावर लिमिटेड के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों का आंदोलन कराया खत्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

रांचीः गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और गोड्डा से आरजेडी विधायक सह मंत्री संजय प्रसाद यादव के बीच सियासी खींचतान में संजय प्रसाद यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पर बीस साबित हुए। संयज प्रसाद यादव ने प्रदीप यादव द्वारा अडानी के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम की हवा निकाल दी।

झारखंड सरकार के मंत्री पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कर रहे है जोर-आजमाइश, हेमंत सोरेन के आने के नाम पर बनाया माहौल, फिर भी हो गये फेल!
गोड्डा में अडानी पावर लिमिटेड में रैयतों के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जो पिछले कई दिनों से चला आ रहा था जिसको प्रदीप यादव ने अपना समर्थन दे रखा था और 14 अप्रैल तक की मोहलत दी थी उसे संजय प्रसाद यादव ने एक झटके में खत्म करवा दिया। गुरूवार को संजय प्रसाद यादव गोड्डा में रैयतों के बीच पहुंचे और उनके हड़ताल को खत्म कराया। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत अडानी पावर लिमिटेड के गेट सामने पिछले दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों से आज उनकी मांग को सुना और कंपनी के पदाधिकारियों के सामने सकारात्मक पहल के बाद उनकी मांग पूरी होने पर हड़ताल समाप्त करवाया।

See also  तेजस्वी यादव फिर से बनेंगे पापा, लालू परिवार में जल्द आने वाला है नया सदस्य

GoLssFWXQAEHR4k

चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर चढ़ा रील्स बनाने का नशा, राजनीति से दूर बाल कटवाने का भी बनवा रहे है वीडियो
बात साफ है जो प्रदीप यादव अडानी के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे थे उनके अभियान को एक बार की बातचीत में ही संजय यादव ने खत्म कराया। माना जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर इस हड़ताल को खत्म कराया गया। क्योकि पिछले दिनों गौतम अडानी ने रांची आकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी और राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास में आ रही कठिनाईयों पर चर्चा की थी जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हे सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया था और उसका नतीजा 10 अप्रैल को ही दिख गया जब संजय यादव ने हड़ताल को खत्म करवा दिया।

 

लालू यादव के समधी कैप्टर अजय यादव को कांग्रेस ने पद से हटाया, अनिल जयहिंद को बनाया OBC मोर्चा का चेयरमैन
हालांकि गौतम अडानी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद प्रदीप यादव ने भी मुख्यमंत्री से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी लेकिन उनकी बातों को हेमंत सोरेन ने कितनी गंभीरता से लिया ये संजय प्रसाद यादव के हड़ताल खत्म कराने की पहल से समझा जा सकता है। एक तरफ जहां प्रदीप यादव आर-पार की लड़ाई 14 अप्रैल से करने की बात कह रहे थे चार दिन पहले ही आंदोलन को खत्म करा कर उन्हे अरमानों पर पानी फेर दिया गया। संजय यादव ने जो पोस्ट किया है उससे ये समझा जा सकता है कि रैयतों की सभी मांगों को फिलहाल माना नहीं गया है लेकिन सकारात्मक बातचीत दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया गया है।

बिहार में वज्रपात से 50 से ज्यादा मौत, झारखंड में भी 5 लोगों की गई जान, आज भी ऑरेंज अलर्ट
संजय प्रसाद यादव इससे पहले भी प्रदीप यादव को विधानसभा के अंदर टारगेट पर ले चुके थे। प्रदीप यादव बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरते रहे है और कई बार सरकार की किरकिरी भी इस दौरान हुई। संजय यादव ने विधानसभा में प्रदीप यादव को निशाने पर रखते हुए कहा था कि कुछ लोग हमारे गठबंधन के वोट से चुनाव जीते है लेकिन उनकी विचारधार अब भी उधर की है। माना जा रहा है कि सत्ता शीर्ष की ओर से संकेत मिलने के बाद संजय यादव ने प्रदीप यादव को आइना दिखाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now