सास को भगाने वाले दामाद की अब ससुर को धमकी, कहा- 20 साल रह लिए ना साथ…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

sas-damad-affair-news

अलीगढ़: अलीगढ़ में हाल ही में एक मां ने अपनी बेटी के होने वाला दूल्हा ही छीन लिया और दामाद संग घर से फरार हो गई। इतना ही नहीं, अब दामाद ने अपने ससुर या बोले तो अपनी प्रेमिका के पति को धमकी दी है। उसने कहा कि 20 साल रह लिए ना इसके साथ, अब भूल जाओ इसे। दोबारा फोन मत करना। परेशान ससुर ने पुलिस से मदद मांगी है। उनका कहना है कि हमने तो उसी दिन बीवी से रिश्ता तोड़ दिया था, जब वो अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे संग भाग गई थी।

कोई मां ऐसा नहीं करती

अलीगढ़ में ये अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यहां शादी से महज 9 दिन पहले दूल्हा अपनी होने वाली सास को लेकर फुर्र हो गया। परिवार को जब दोनों की करतूत पता चली तो उनके होश उड़ गए। दुल्हन ने कहा- मेरी मां ने जो कुछ भी मेरे साथ किया है, कोई मां ऐसा नहीं करती। मेरे लिए वो मर चुकी है। वो दोनों जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता। दुल्हन के पिता ने कहा- मेरी पत्नी दुल्हन के गहने और लाखों का कैश लेकर भागी है। हमें बस वो वापस चाहिए। उसे जहां और जिसके साथ भी रहना है, वो रहे। मेरी तरफ से हमारा रिश्ता अब खत्म हो चुका है।

See also  बंगाल से बिहार जा रही बस और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, वैन के उड़े परखच्चे, एक की मौत

बिहार में ऑनर किलिंग, पिता ने तीन दिन तक बेटी के शव को बाथरूम में छिपाए रखा

इसके बाद दुल्हन के पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया कि दामाद को जब उन्होंने फोन किया तो वो उन्हें हड़काने लगा। पहले तो बोला कि मेरे साथ तुम्हारी बीवी नहीं है। फिर उसने स्वीकार कर लिया की मेरी बीवी उसी के साथ है। दामाद ने ससुर से कहा- हां वो मेरे ही साथ है। 20 साल तक साथ में रह लिए ना तुम इसके, अब तुम उसे भूल जाओ।

यह है पूरा मामला

मामला अलीगढ़ के मडराक थाने का है। यहां के एक गांव में रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करता है। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था। बेटी की शादी के लिए पिता ने 5 लाख का जेवर तैयार करवाया था और 3 लाख 50 हजार रुपये का भी इंतजाम किया था। मगर होने वाले दूल्हे का दिल तो अपनी सास पर आ गया था। ऐसे में दोनों ने प्लान बनाया और फरार हो गए। भागने से पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने और जमा किए पैसे भी साफ कर दिए। अब परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

See also  200 रुपए में वीडियो कॉल पर गंदी बातें; लड़कियों के खुलासे से पुलिस हैरान

आसमान में हिचकोले खाने लगी दिल्ली से आ रही फ्लाइट, 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now