हेमंत सोरेन से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने की मुलाकात, झारखंड आंदोलनकारियों के पेंशन और टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर हुई बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

हेमंत सोरेन से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने की मुलाकात, झारखंड आंदोलनकारियों के पेंशन और टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर हुई बात

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कुणाल सारंगी ने उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। कुणाल सारंगी ने झारखंड आंदोलनकारियों के पेंशन और टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति समेत कई मुद्दों को लेकर उनके चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े सभी मामलों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

GoLRr5fXUAAw3g6

रांची के राम जानकी तपोवन मंदिर के निवनिर्माण का शिला पूजन 14 अप्रैल को, मुख्यमंत्री को किया गया आमंत्रित
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कुणाल सारंगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से मुलाक़ात कर निम्न माँगों पर कार्यवाही हेतु आग्रह किया। झारखंड आंदेलनकारियो को पेंशन छह महीने से नहीं मिला है। परिवारों के सामने आर्थिक चुनौतियाँ है। अविलंब पेंशन राशि उपलब्ध करवाई जाए।ज़रूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। सी एम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस विद्यालयो की संख्या बढ़ाई जाए। 26000 टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रकिया जल्द पूरी की जाए। राज्य में तेज़ी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रकिया को Automated Driving Testing Track के माध्यम से अब पारदर्शी व अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि जनहित के इन विषयों पर सरकार गंभीर है और उचित कार्यवाही करेगी।

See also  दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों के बीच बांटे जरूरत के सामान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now