एमएम धौनी को चेन्नई सुपर किग्स की कमान, रूतुराज गायकवाड़ के IPL से बाहर होने के बाद करेंगे कप्तानी

एमएस धोनी IPL के लिए उपलब्ध, लेकिन नहीं खेलेंगे सभी मैच

डेस्कः आईपीएल-2025 में अबतक सबसे फिसड्डी टीम नजर आ रही चेन्नई सुपर किग्स की कमान एक बार फिर से पूर्व कप्तान एमएस धौनी को दी गई है। कप्तान रूतुराज गायकवाड़ के घायल होकर आईपीएल से बाहर होने के बाद धौनी को चेन्नई सुपर किग्स का एक बार फिर से कप्तान बनाया गया है।

GoLLIfLXYAElNho

चेन्नई सुपर किग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रूतुराज गायकवाड़ को चोट लग गई है और वो घायल होकर आईपीएल से बाहर हो गये है इसलिए आईपीएल के बचे हुए मैच की कप्तानी एमएस धौनी करेंगे।ऋतुराज को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की एक गेंद कोहनी पर जाकर लग गई थी। हालांकि ऋतुराज ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन स्कैन में अब फ्रैक्चर की पुष्टि हो गई है।

GoLLJaEXgAAKAat

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार 2023 के IPL फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैम्पियन बनाया। साल 2024 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया। ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पिछले IPL सीजन में पांचवें स्थान पर रही थी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now