मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, दिवंगत के दशकर्म के लिए पहुंचाई मदद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, दिवंगत के दशकर्म के लिए पहुंचाई मदद

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदनशीलता की एक और मिसाल पेश की है। उन्होने धनबाद के निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म के लिए मदद पहुंचाई है। सरकार ने संवदेनशीला का उदाहरण पेश कर गरीब परिवार को सहयोग किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिवंगत राम प्रकाश महतो के घर धनबाद जिला प्रशासन ने चावल, दाल, तेल, सब्जियां समेत अन्या सामग्री पहुंचा दी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शांति के लिए मरांग बुरू से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान
मुख्यमंत्री को धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि दिवंगत का परिवार गरीब है और दशकर्म में लोगों को भोजन कराने के लिए घर में अन्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियां नहीं हैं। परिवार इसके लिए सक्षम नहीं है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त , धनबाद को दशकर्म के लिए सभी जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराने एवं आश्रितों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया।

See also  सरहूल जुलूस में निकाली गई आपत्तिजनक झांकी, 'जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा', 26 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now