रांची के धुर्वा डैम में ड्यूटी कर रहे दारोगा से मारपीट, जातिसूचक शब्द भी बोले, चार के खिलाफ प्राथमिकी

रांची के धुर्वा डैम में ड्यूटी कर रहे दारोगा से मारपीट, जातिसूचक शब्द भी बोले, चार के खिलाफ प्राथमिकी

रांचीः राजधानी रांची के धुर्वा डैम में चैती छठ पूजा के दौरान विधि व्यवस्था ठीक रखने को लेकर ड्यूटी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक सुदीन रविदास के साथ चार युवकों ने मारपीट की है। इस संबंध में शनिवार को धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है।

नंबर बढ़ा दिए, ‘गिफ्ट’ दो; भागलपुर में भी हाथरस जैसा प्रोफेसर, ऑडियो वायरल
सुदीन रविदास ने धुर्वा थाना में आवेदन देकर बताया कि वे सरकारी जिप्सी से चालक छोटू उर्फ जितेंद्र पासवान, आरक्षी प्रवीण कुजूर और फिलीप कण्डुलना के साथ डैम पर ड्यूटी करने पहुंचे थे। डैम पर पहले से मौजूद प्रिंस सिंह उर्फ लाली, राजकुमार उर्फ राहुल, अंकित कुमार और अंकुश कुमार ने खुद को डैम का प्रभारी बताते हुए पुलिस ड्यूटी का विरोध किया। प्रिंस ने कहा कि वह जेल काटकर आया है, अब वही राज करेगा।

पटना में कारोबारी के घर 1.26 करोड़ की लूट, पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
जब सुदीन रविदास छठ घाट के गेट के अंदर जाने लगे, तभी चारों ने मिलकर उन्हे धक्का दिया और थप्पड़ मारा। सुदीन रविादा ने बताया कि वर्दी पर लगा नाम पढ़कर प्रिंस ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली दी। कुछ स्थानीय लोगांें के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सुदीन ने चारों आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने व जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

See also  3 साल पहले लव मैरिज, अब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार दिया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now